SASARAM NEWS.बीते गुरुवार को मुख्य बाजार चेनारी में पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल करने वाले आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चेनारी थाना क्षेत्र के पेवंदी गांव निवासी छोठु साह के पुत्र मुन्ना शाह को कैमूर जिले के कुदरा रेलवे स्टेशन से पकड़ा.
कुदरा रेलवे स्टेशन से पुलिस ने दबोचा, बाजार में विवाद के बाद पत्नी पर किया था हमला
चेनारी.
बीते गुरुवार को मुख्य बाजार चेनारी में पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल करने वाले आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चेनारी थाना क्षेत्र के पेवंदी गांव निवासी छोठु साह के पुत्र मुन्ना शाह को कैमूर जिले के कुदरा रेलवे स्टेशन से पकड़ा. इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे मुख्य बाजार में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद आरोपित फरार हो गया था. गिरफ्तारी के डर से वह दिल्ली या मुंबई भागने की फिराक में था. सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुदरा रेलवे स्टेशन पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया.थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. बताया जाता है कि गुरुवार की संध्या चेनारी मुख्य बाजार स्थित पूनम हॉल के समीप पति-पत्नी के बीच अचानक विवाद हो गया था. इसी दौरान पति ने पत्नी के पेट और पीठ में तीन बार चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गयी. घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था.स्थानीय दुकानदारों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. ग्रामीणों के अनुसार महिला शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने मायके पेवंदी आयी हुई थी तथा पति के साथ खरीदारी करने बाजार गयी थी. जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद पति ने पत्नी के पेट और पीठ में तीन बार चाकू मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. सीएचसी के डॉ प्रिय शंकर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया था.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.