सासाराम में लेट्स इंस्पायर बिहार ने आरोपों को बताया निराधार, सामाजिक अभियान को राजनीति से दूर रखने की अपील

लेट्स इंस्पायर बिहार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। संगठन ने सामाजिक अभियान को राजनीति से दूर रखने की अपील की है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

Rohtas News : सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन लेट्स इंस्पायर बिहार ने शुक्रवार को सासाराम के गोरक्षणी स्थित एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित कर संगठन और इसके मुख्य संरक्षक विकास वैभव (आईपीएस) पर लगाए गए आरोपों को निराधार, तथ्यहीन और भ्रामक बताया. संगठन के सदस्यों ने कहा कि लेट्स इंस्पायर बिहार पूरी तरह गैर-राजनीतिक सामाजिक अभियान है, जिसका उद्देश्य शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक चेतना के माध्यम से युवाओं को प्रेरित कर बिहार के विकास में योगदान देना है.

चार लाख से अधिक युवा अभियान से जुड़े, सामाजिक गतिविधियों पर जोर

वक्ताओं ने बताया कि लेट्स इंस्पायर बिहार से चार लाख से अधिक युवा जुड़े हुए हैं. राज्य के विभिन्न जिलों में संगठन की ओर से सामाजिक, शैक्षणिक और जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. संगठन का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देकर समाज और राज्य के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है.

जनप्रतिनिधियों के साथ तस्वीर को राजनीतिक संबंध बताना गलत

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति या उनके साथ तस्वीर होने मात्र से आर्थिक सहयोग अथवा राजनीतिक संबंध होने का आरोप लगाना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों में विभिन्न वर्गों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सामान्य प्रक्रिया है और इसे राजनीतिक गतिविधि से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

डेहरी नगर परिषद के ईओ हत्याकांड पर जांच पूरी होने का इंतजार

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या का उल्लेख करते हुए संगठन के सदस्यों ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है. जांच पूरी होने से पहले किसी व्यक्ति या संस्था पर आरोप लगाना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में तथ्य सामने आने के बाद ही निष्कर्ष निकाला जाना चाहिए.

विकास वैभव को लेकर संगठन ने स्थिति स्पष्ट की

प्रेस वार्ता में संगठन ने स्पष्ट किया कि विकास वैभव लेट्स इंस्पायर बिहार के मुख्य संरक्षक और प्रेरणास्रोत हैं. उनका संगठन में कोई प्रशासनिक पद नहीं है. संगठन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के समर्थन में ठोस साक्ष्य सार्वजनिक करने की मांग की. साथ ही सामाजिक अभियानों को राजनीतिक विवादों से दूर रखने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kr srivastav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >