सासाराम : कोचस में लहेरी पैक्स चुनाव सोमवार को, 1155 मतदाताओं के लिए बने 2 मतदान केंद्र

Laheri PACS Election : लहेरी पैक्स में सोमवार को मतदान होगा, जिसमें 1155 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए लाल मतपत्र का उपयोग होगा। प्रशासन ने भयमुक्त मतदान के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

Laheri PACS Election : सासाराम के कोचस प्रखंड के लहेरी पैक्स में सोमवार को मतदान होगा. मतदान को लेकर रविवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने मतदानकर्मियों के साथ ब्रीफिंग की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. प्रशासन ने स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने की तैयारी पूरी कर ली है.

1155 मतदाताओं के लिए बनाए गए दो मतदान केंद्र

लहेरी पैक्स में कुल 1155 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए लहेरी पैक्स स्थित प्राथमिक विद्यालय अंदौर में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मतदानकर्मियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करते हुए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है.

अध्यक्ष पद के लिए लाल रंग का मतपत्र होगा इस्तेमाल

बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि मतदान में पांच प्रकार के मतपत्रों का प्रयोग किया जाएगा. इनमें लाल रंग का मतपत्र अध्यक्ष पद के लिए होगा. वहीं, अन्य चार प्रकार के मतपत्रों का इस्तेमाल प्रबंधकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए किया जाएगा.

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने को लेकर पुलिस पूरी तरह तत्पर है. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस की विशेष नजर रहेगी.

फर्जी वोटरों और मतदाताओं को धमकाने वालों पर रहेगी नजर

पुलिस के अनुसार मतदान के दौरान फर्जी वोटरों पर विशेष नजर रखी जाएगी. वहीं, वोटरों को बहकाने या धमकाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. थानाध्यक्ष ने मतदानकर्मियों को भी पूरे चुनाव के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.

स्वच्छ और भयमुक्त मतदान कराने पर प्रशासन का जोर

निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने कहा कि प्रशासन स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने के लिए प्रतिबद्ध है. मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम सक्रिय रहेगी.

Also Read : सासाराम : 11वीं त्रैमासिक एग्जाम का शेड्यूल जारी, 19 से 27 सितंबर तक होंगी परीक्षाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >