सासाराम के रौजा रोड में दिखेगा खाटू श्याम मंदिर, 55 फीट ऊंचे भव्य पंडाल में विराजेंगी मां दुर्गा

Sasaram News : सासाराम में दुर्गा पूजा की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. रौजा रोड पर खाटू श्याम मंदिर की शैली में 55 फीट ऊंचा और 65 फीट चौड़ा एक भव्य पूजा पंडाल बनाया जा रहा है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आए कारीगर मां दुर्गा की 14 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार करेंगे.

Sasaram News : दुर्गापूजा को लेकर शहर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं. इस बार रौजा रोड में दशहरा के अवसर पर खाटू श्याम मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है. पंडाल निर्माण और सजावट के लिए पश्चिम बंगाल से आए कारीगरों की टीम दिन-रात जुटी हुई है. पंडाल को आकर्षक और भव्य स्वरूप देने के लिए कारीगर बारीक कारीगरी के साथ सजावट का काम कर रहे हैं.

55 फीट ऊंचा और 65 फीट चौड़ा होगा पंडाल

यह पूजा पंडाल मां भगवती पूजन कला संघ, कंपनी सराय, रौजा रोड के तत्वावधान में बनाया जा रहा है. पूजा समिति के अध्यक्ष कमला पांडेय ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल की ऊंचाई करीब 55 फीट और चौड़ाई करीब 65 फीट होगी. पंडाल के अंदर करीब 14 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी.

Also Read : बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार घायल, सीवान रेफर

कोलकाता के कुम्हार टोली के कारीगर बनाएंगे प्रतिमा

मां दुर्गा की प्रतिमा पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित कुम्हार टोली निवासी मूर्ति कारीगर रूबेन पाल द्वारा तैयार की जाएगी. समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार पूजा में कुछ अलग और आकर्षक करने की योजना बनायी गयी है. इसी उद्देश्य से खाटू श्याम मंदिर की वास्तुकला से प्रेरित पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है.

Also Read : सीवान में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर, मरीजों के बीच बांटे फल

पंडाल में मंदिर जैसी अनुभूति कराने की तैयारी

पंडाल के बाहरी हिस्से में खाटू श्याम मंदिर की शैली को उकेरा जाएगा, जबकि अंदरूनी हिस्से को भी भव्य स्वरूप देने की तैयारी है. पंडाल में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को मंदिर जैसी अनुभूति कराने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए बंगाल से आए कारीगर पारंपरिक तकनीक के साथ आधुनिक सजावटी सामग्रियों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

दुर्गा पूजा में रौजा रोड में कुछ इस प्रकार बनेगा पंडाल

बांस, कपड़े और प्लाई से तैयार हो रहा पंडाल

पंडाल के अलग-अलग हिस्सों को बांस, कपड़े, प्लाई, थर्मोकोल समेत अन्य सामग्रियों से आकार दिया जा रहा है. कारीगरों की बारीक कारीगरी और सजावट पंडाल के आकर्षण को बढ़ाएगी. इसके साथ ही पंडाल को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाने की भी तैयारी की जा रही है.

समिति के पदाधिकारी और सदस्य संभाल रहे जिम्मेदारी

पूजा आयोजन को सफल बनाने में समिति के उपाध्यक्ष अनिल कुमार चौबे, सोनल सिंह, विक्की भारद्वाज और राहुल सिंह, महामंत्री विशाल श्रीवास्तव, सचिव अनीश कुमार व विष्णु कुमार (छोटा विक्की), उप सचिव अंकुश कुमार व किशन राय, कोषाध्यक्ष विद्यासागर श्रीवास्तव व राजीव रंजन, उपकोषाध्यक्ष बंटी पाठक व अजय सिंह, लाइसेंसी अनिमेष रंजन, मीडिया प्रभारी विश्वजीत सिंह, ऑडिटर मोहित सिन्हा, डिजिटल क्रिएटर अनुपम मंगलम, अविनाश, निखिल, गुंजन व अंजनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

Also Read : सीवान में जमीन के टुकड़े को लेकर दो पक्षों में कहासुनी, फायरिंग की चर्चा से मड़कन गांव में तनाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुनित कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >