सासाराम में वैश्य समाज का सावन महोत्सव, 12 संस्थापकों को मरणोपरांत मिला ‘कसौंधन विभूति सम्मान’

सासाराम में कसौंधन वैश्य समाज द्वारा सावन महोत्सव और विभूति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के संस्थापकों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

Rohtas News : रोहतास जिला के कसौंधन वैश्य समाज की ओर से रविवार को शहर के सोमनाथ मंदिर पायलट बाबा धाम सभागार में एक दिवसीय सावन महोत्सव, कसौंधन विभूति सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया.

12 संस्थापकों को मरणोपरांत मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान कसौंधन वैश्य समाज, सासाराम के 12 संस्थापकों को मरणोपरांत ‘कसौंधन विभूति सम्मान’ प्रदान किया गया. सभी संस्थापकों के निधन के कारण उनके स्मृति चिह्न उनके उत्तराधिकारियों को सौंपे गये और उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. समाज के बच्चों को संस्थापकों के योगदान और उनके द्वारा रोपे गये पौधों के वृक्ष बनने की प्रेरणादायक जानकारी भी दी गयी.

आधुनिकता के साथ संस्कृति बचाने पर जोर

समाज के अध्यक्ष संजय कुमार ने कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया. महिला मंच की अध्यक्ष संजना कुमारी ने महिलाओं, बच्चियों और समाज के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कसौंधन समाज आधुनिकता को अपनाने के साथ भारतीय सनातन संस्कृति की अनमोल धरोहरों को संरक्षित करने और उसे आगे बढ़ाने में विश्वास रखता है.

हिंदी प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

समाज के शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित महर्षि कश्यप हिंदी लेखन एवं वाचन प्रतियोगिता के विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया गया.

शोभायात्रा में सहयोग करने वालों को मिला अंगवस्त्र

21 अगस्त को निकली मां ताराचंडी ओढ़नी कढ़हिया शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्था में सहयोग करने वाले समाज के सदस्यों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया.

कार्यक्रम की सफलता में संरक्षक शिव नारायण प्रसाद, किशोर चंद्र, गिरीश चंद्र गुप्ता, संजय कुमार, रमेश कुमार, दिलीप कुमार, अमरदीप कुमार, अनुप कुमार, चंद्र प्रकाश कश्यप, कन्हैया प्रसाद, डॉ. अजीत कुमार कश्यप, रोहित कुमार, मनीष गुप्ता, अमित कुमार सहित कार्यकारिणी, महिला मंच और युवा सारथी के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

फोटो= कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते अतिथि व अन्य कार्यक्रम में उपस्थित कसौधन समाज के सदस्य व अन्य | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >