जय मां ताराचंडी कमेटी के आजीवन संगठन मंत्री रामरतन राम का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

sasaram News : रामरतन राम का निधन उनके गुरुद्वारा रोड स्थित आवास पर हुआ. वे लंबे समय से समिति से जुड़े हुए थे और संगठन को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी.

sasaram News : (प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

शहर के धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है जय मां ताराचंडी कमेटी के आजीवन संगठन मंत्री एवं प्रसिद्ध कारीगर रामरतन राम कांस्यकर (रामरतन राम पेंटर) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया उनके निधन की सूचना मिलते ही समिति के सदस्यों, माता के भक्तों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई.

रामरतन राम का निधन उनके गुरुद्वारा रोड स्थित आवास पर हुआ. वे लंबे समय से समिति से जुड़े हुए थे और संगठन को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी.

कमेटी के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी

कमेटी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रामरतन राम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माता रानी से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें.

आज 3 बजे के बाद अंतिम संस्कार होगा

कमेटी के महामंत्री महेंद्र प्रसाद साहू ने बताया कि 88 वर्षीय रामरतन राम का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके गुरुद्वारा रोड स्थित आवास पर रखा गया है. बुधवार दोपहर 3 बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

उनके निधन पर धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. रामरतन राम अपने सरल स्वभाव और समाजसेवा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे.

ये लोग रहे मौजूद

शोक व्यक्त करने वालों में सरदार मानिक सिंह, भोला प्रसाद मेहता, पंडित प्रदीप गिरी, पूर्व वार्ड पार्षद उमेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुन्ना सोनी, विजय महतो समेत कमेटी के सदस्य, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग शामिल रहे.

Also Read : रोहतास में सहयोग शिविर का आयोजन, 85 आवेदनों का हुआ ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन; आवास योजना के आए सबसे अधिक मामले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >