सासाराम में आज निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारी पूरी; महावीर मंदिर से शुरू होकर बाबा धाम तक जाएगी यात्रा

सासाराम में आज ISKCON के तत्वावधान में भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और श्रद्धालुओं में अपार उत्साह है। यह यात्रा महावीर मंदिर से शुरू होकर पायलट बाबा धाम तक जाएगी।

Sasaram News : रोहतास में इस्कॉन के तत्वावधान में सोमवार को शहर में भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी. आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

इस्कॉन सासाराम के प्रबंधक भक्त वत्सल दास ने बताया कि रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे.

महावीर मंदिर से शुरू होकर पायलट बाबा धाम तक जाएगी यात्रा

रथ यात्रा गीता घाट कॉलोनी मोड़ स्थित महावीर मंदिर से शुरू होगी. इसके बाद यह यात्रा फजलगंज, प्रभाकर मोड़, करगहर मोड़, पोस्ट ऑफिस चौक, धर्मशाला चौक, बौलिया रोड, न्यू एरिया मोड़, एसपी जैन कॉलेज मोड़ होते हुए पायलट बाबा धाम तक पहुंचेगी.

यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया जाएगा.

Jagannath Rath Yatra : रथ खींचने का विशेष धार्मिक महत्व

आयोजकों के अनुसार, भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने की विशेष धार्मिक मान्यता है. ऐसा माना जाता है कि रथ खींचने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस यात्रा में शामिल होने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति आती है.

कई लोग निभा रहे अहम भूमिका

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कई लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. इनमें भूपेन्द्र सिंह उर्फ चुनु सिंह, आशीष श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, ओम चौरसिया, विनय यादव, रामप्रवेश चौधरी, कमलेश कुमार, विद्यासागर त्रिवेदी, डॉ. प्रीति पांडेय, डॉ. प्रीति सिंह, रंजीता तिवारी सहित कई अन्य शामिल हैं.

इस्कॉन से जुड़े पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से रथ यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है. शहर में इस धार्मिक आयोजन को लेकर उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Punit Kr Pandey

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >