कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों का साक्षात्कार 28 सितंबर से, देखें पदवार शेड्यूल

Sasaram News : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है. रात्रि प्रहरी, मुख्य रसोईया, अनुसेवक और सहायक रसोईया पदों के लिए साक्षात्कार 28 सितंबर से शुरू होंगे. पूरी जानकारी और शेड्यूल जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

Sasaram News : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के नियोजन से जुड़े अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 28 सितंबर से शुरू होगा. इसमें रात्रि प्रहरी, मुख्य रसोईया, अनुसेवक और सहायक रसोईया के पद शामिल हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, रोहतास की ओर से साक्षात्कार को लेकर सूचना जारी कर दी गयी है.

20 से 25 मई और 29 मई को हुई थी काउंसलिंग

जारी सूचना के अनुसार, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के निर्देश पर संबंधित पदों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 20 से 25 मई तथा 29 मई को करायी गयी थी. जो अभ्यर्थी इन तिथियों में किसी कारणवश काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सके, उनके लिए 15 जून, 16 जून और 17 जुलाई को डायट सभागार, फजलगंज, सासाराम में काउंसलिंग करायी गयी.

काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों की स्क्रूटनी के बाद अर्हता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अब कार्यालय बिहार शिक्षा परियोजना, रोहतास, डायट परिसर, फजलगंज, सासाराम में सुबह 11 बजे से लिया जाएगा.

Also Read : रोहतास में पंचायत खेल क्लबों की समीक्षा बैठक, ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और मंच देने पर जोर

मुख्य रसोईया पद का साक्षात्कार 28 और 29 सितंबर को

मुख्य रसोईया पद के क्रमांक 1 से 43 तक के 43 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 28 सितंबर को होगा. वहीं, क्रमांक 44 से 87 तक के 44 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 29 सितंबर को निर्धारित किया गया है.

सहायक रसोईया पद के लिए 1 और 3 अक्टूबर को साक्षात्कार

सहायक रसोईया पद के क्रमांक 1 से 50 तक के 50 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 1 अक्टूबर को होगा. क्रमांक 51 से 101 तक के 51 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 3 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है.

अनुसेवक पद के अभ्यर्थियों का 5 और 6 अक्टूबर को साक्षात्कार

अनुसेवक पद के क्रमांक 1 से 54 तक के 54 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 5 अक्टूबर को लिया जाएगा. वहीं, क्रमांक 55 से 109 तक के 55 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 6 अक्टूबर को होगा.

रात्रि प्रहरी के लिए चार चरणों में होगा साक्षात्कार

रात्रि प्रहरी पद के लिए साक्षात्कार चार चरणों में आयोजित किया जाएगा. क्रमांक 1 से 55 तक के 55 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 8 अक्टूबर, क्रमांक 56 से 110 तक के 55 अभ्यर्थियों का 9 अक्टूबर, क्रमांक 111 से 170 तक के 60 अभ्यर्थियों का 10 अक्टूबर तथा क्रमांक 171 से 231 तक के 61 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 12 अक्टूबर को लिया जाएगा.

Also Read : सासाराम: दो घरों में चोरी, लाखों के सामान और गहने ले गये चोर, दो बैग बरामद

जिले की वेबसाइट पर जारी की गयी अभ्यर्थियों की सूची

सूचना में बताया गया है कि सभी पदों के अभ्यर्थियों की तिथिवार सूची तथा काउंसलिंग में विभिन्न कारणों से अर्हता पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की सूची जिले की वेबसाइट rohtas.nic.in एवं शिक्षा विभाग की वेबसाइट bepssarohtas.org पर प्रकाशित कर दी गयी है.

निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने पर दावा स्वीकार नहीं होगा

काउंसलिंग में अर्हता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा. निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने की स्थिति में भविष्य में किसी प्रकार का दावा या आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी.

वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में अर्हता पूरी नहीं की है, वे 28 सितंबर तक अपना दावा या आपत्ति कार्यालय बिहार शिक्षा परियोजना, रोहतास, डायट परिसर, फजलगंज, सासाराम में जमा कर सकते हैं.

Also Read : बद्रीनारायण महाविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ 11वें दिन भी धरना जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. आरिफ खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >