सासाराम में अंतरराष्ट्रीय रक्तदान महाकुंभ का आगाज, नेपाल-भूटान समेत 24 राज्यों के रक्तवीर जुटे

International Blood Donation Mahakumbh Sasaram : रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रक्तदान महाकुंभ-02 की शुरुआत हुई. नेपाल, भूटान और देश के 24 राज्यों से पहुंचे करीब 150 रक्तवीरों और समाजसेवियों ने रक्तदान को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया.

International Blood Donation Mahakumbh Sasaram : रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रक्तदान महाकुंभ-02 की शुरुआत हुई. नेपाल, भूटान और देश के 24 राज्यों से पहुंचे करीब 150 रक्तवीरों और समाजसेवियों ने रक्तदान को जनआंदोलन बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया.

Rohtas News : दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देवमंगल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति गोविंद नारायण सिंह, बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सहायक परियोजना निदेशक डॉ. एनके गुप्ता, बीएचयू वाराणसी रक्त केंद्र के प्रभारी डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, नारायण मेडिकल कॉलेज रक्त केंद्र के प्रभारी डॉ. वकील अहमद, अस्पताल संचालन के महाप्रबंधक उपेंद्र कुमार सिंह और पथ प्रदर्शक संस्था के सचिव बामेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

Sasaram News : रक्तदान को बताया सबसे बड़ी मानव सेवा

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है. समय पर उपलब्ध रक्त किसी गंभीर मरीज की जान बचा सकता है. उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की.

रक्तवीरों ने साझा किए अपने अनुभव

कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए रक्तवीरों ने रक्तदान अभियान से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान से न केवल मरीजों को जीवन मिलता है, बल्कि समाज में मानवता और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है.

आज होंगे तकनीकी और प्रेरक सत्र

आयोजकों ने बताया कि महाकुंभ के दूसरे दिन रक्तदान से जुड़े तकनीकी और प्रेरक सत्र आयोजित किए जाएंगे. कार्यक्रम का समापन रविवार को होगा.

Also Read : रोहतास NH-19 पर चलती बाइक से महिला का पर्स झपटा, नकद समेत ATM और दस्तावेज लेकर फरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md aarif khan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >