sasaram news : काराकाट विधानसभा के प्रेक्षक ने डाक मतपत्र मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

निर्वाचन प्रक्रिया की गोपनीयता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

सासाराम ऑफिस. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत बुधवार को काराकाट विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन प्रेक्षक योगेश कुमार ने डीएवी स्कूल अदमापुर स्थित डाक मतपत्र मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया की गहन समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया कि डाक मतपत्र से मतदान की पूरी प्रक्रिया गोपनीय, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो. निरीक्षण के दौरान श्री कुमार ने मतदान केंद्र पर मौजूद निर्वाचन कर्मियों, पुलिस बल और अन्य स्टाफ से विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्होंने डाक मतपत्र से मतदान करने वाले कर्मियों की पहचान, गोपनीयता और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच की. मतदान पेटियों की सीलिंग, मतपत्रों के सुरक्षित संधारण और प्राप्त मतों की गणना से पूर्व उनके रखरखाव की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया. प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए. किसी भी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बनाये रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि चुनाव निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके. निरीक्षण के अवसर पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व मतदानकर्मी शामिल थे. अंत में प्रेक्षक ने कहा कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और मतदाताओं के विश्वास को मजबूत बनाये रखने में अपनी भूमिका निभाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >