नगर पंचायत में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, लोग परेशान

SASARAM NEWS.नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन, इससे निबटने के लिए नगर प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. गर्मी की शुरुआत होते ही मच्छरों की संख्या बढ़ने से नगरवासी परेशान हैं.

मच्छरों के प्रकोप से डेंगू जैसे गंभीर बिमारियों का बढ़ा खतरा प्रतिनिधि,कोचस नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन, इससे निबटने के लिए नगर प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. गर्मी की शुरुआत होते ही मच्छरों की संख्या बढ़ने से नगरवासी परेशान हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बदलते मौसम के कारण मच्छरों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है. इससे शहर में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. दिन हो या रात, लोग मच्छरों के आतंक से जूझ रहे हैं. घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है और घरों व दुकानों में भी मच्छरों का हमला जारी रहता है.नगरवासियों में सुरेंद्र दुबे, दिनेश पाठक, संतोष कुमार, रजनीकांत सिंह, मनोज चौबे, अनिल कुमार गुप्ता और प्रमोद दुबे ने बताया कि नगर प्रशासन की निष्क्रियता के कारण लोग दिन में भी मच्छर भगाने के लिए विषयुक्त अगरबत्ती व अन्य उत्पादों का उपयोग करने को मजबूर हैं. उन्होंने प्रशासन से जल्द फागिंग और मच्छररोधी दवाओं के छिड़काव की मांग की है.इस संबंध में नगर इओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि एक निश्चित समय अंतराल पर शहर में मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराया जाता है. मच्छरों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जल्द ही नगर के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >