Sasaram News : गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में छात्रों के व्यक्तित्व विकास और करियर कौशल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 'आईजीएनआईटीई - अनलॉकिंग योर पोटेंशियल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रबंधन के छात्र-छात्राओं को झिझक दूर कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और कार्यस्थल की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने के टिप्स दिए गए.
स्पोकन इंग्लिश से लेकर इंटरव्यू स्किल्स तक हुई चर्चा
सेमिनार में स्पोकन इंग्लिश, आत्मविश्वास के साथ बातचीत, प्रोफेशनल शिष्टाचार, टीमवर्क, लीडरशिप, प्रेजेंटेशन और इंटरव्यू स्किल्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. छात्रों को वर्कप्लेस की जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार करने और आवश्यक कौशल विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया.
Also Read : मां तुतला भवानी धाम में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, गेस्ट हाउस और धर्मशाला के साथ लगेंगी दो हाईमास्ट लाइट
प्रतीक कुमार सिंह ने छात्रों को किया प्रेरित
आईजीएनआईटीई पहल की शुरुआत करने वाले प्रतीक कुमार सिंह ने छात्रों के बीच जोशपूर्ण और संवादात्मक सत्र लिया. उन्होंने कहा कि झिझक और आत्मविश्वास की कमी को दूर कर बेहतर संवाद क्षमता विकसित करना जरूरी है. उन्होंने छात्रों को अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने और प्रोफेशनल जीवन के लिए खुद को तैयार करने के लिए प्रेरित किया.
Also Read : नासरीगंज में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, 13 सितंबर तक खुद हटाना होगा अवैध कब्जा
छात्रों ने विशेषज्ञ से संवाद कर दूर की जिज्ञासाएं
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संगीता सिंह ने की. मौके पर प्रबंधन संकाय के डीन प्रो. डॉ. रजनीश रत्ना के अलावा डॉ. मनीष कुमार उपाध्याय, डॉ. अजय भूषण प्रसाद, डॉ. राजीव रंजन, पम्मी कुमारी और बैद्यनाथ सरकार मौजूद रहे.
कार्यक्रम में प्रबंधन संकाय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. सत्र के दौरान छात्रों ने व्यक्तित्व विकास और करियर से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा. साथ ही विशेषज्ञ से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया.
Also Read : सासाराम के महिला महाविद्यालय में एचआईवी-एड्स, सिफलिस और टीबी को लेकर चला जागरूकता अभियान
