सासाराम : कोचस में गुरु रविदास की पवित्र मिट्टी से निकली कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और भाईचारे का दिया संदेश

कोचस में संत रविदास की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता, भाईचारा और एकता का संदेश देते हुए महापुरुषों के आदर्शों को साझा किया।

प्रतिनिधि, कोचस. स्थानीय प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं के संयुक्त नेतृत्व में गुरुवार की देर शाम समरसता संकल्प अभियान के तहत संत शिरोमणि गुरु रविदास की कलश यात्रा निकाली गयी. प्रखंड कार्यालय से शुरू हुई यात्रा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों से होकर लहेरी गांव स्थित रविदास मंदिर पहुंची, जहां पवित्र कलश को स्थापित किया गया.

गुरु रविदास के विचारों का दिया संदेश

कलश यात्रा के माध्यम से समाज में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा, समानता और एकता का संदेश दिया गया. यात्रा में शामिल लोगों ने संत रविदास के मानवता और समानता आधारित विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

काशी से लाई गयी पवित्र मिट्टी

भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह कलश यात्रा संत रविदास की जन्मस्थली काशी के सीर गोवर्धनपुर से लाई गयी पवित्र मिट्टी को लेकर निकाली गयी. इस मिट्टी से भरे कलश को गांवों और विभिन्न बस्तियों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि लोगों को संत रविदास के विचारों से जोड़ा जा सके.

प्रखंड कार्यालय से निकली संत रविदास की कलशयात्रा | Prabhat Khabar Network

जाति और भेदभाव मिटाने पर जोर

बीडीओ प्रतीक कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव की भावना को खत्म कर समाज में समतामूलक वातावरण तैयार करना है. उन्होंने कहा कि संत रविदास के मानवता, समानता और कर्म प्रधान विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं.

युवा पीढ़ी को आदर्शों से जोड़ने की पहल

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान युवा पीढ़ी को महापुरुषों के आदर्शों से परिचित कराने का काम करेगा. उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार युवाओं को आत्मसम्मान, समानता और सामाजिक एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

कलश यात्रा में शामिल हुए कई लोग

कार्यक्रम में राजस्व पदाधिकारी रविंद्र सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह, कृष्णकांत दुबे, नरेंद्र जोशी, चंद्रमा ठाकुर समेत कई लोग मौजूद रहे. यात्रा के दौरान लोगों ने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देने पर जोर दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >