सासाराम : सावन की चौथी सोमवारी से पहले गुप्ता धाम में तेज हुई तैयारी, गुफा के अंदर भी चलेगा विशेष सफाई अभियान

Gupta Dham : सावन माह की चौथी सोमवारी नज़दीक आते ही ऐतिहासिक गुप्ता धाम में तैयारियां तेज हो गई हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए धाम परिसर से लेकर गुफा के अंदर तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जलाभिषेक और दर्शन में कोई परेशानी न हो.

Gupta Dham : सावन माह की चौथी सोमवारी को लेकर ऐतिहासिक गुप्ता धाम में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए गुप्ता धाम परिसर से लेकर गुफा के अंदर तक विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है.

गुप्ता धाम परिसर में युद्धस्तर पर सफाई

जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर नगर पंचायत चेनारी की टीम द्वारा गुप्ता धाम परिसर में युद्धस्तर पर सफाई कराई जा रही है. परिसर में जगह-जगह जमा कूड़ा-कचरा हटाया जा रहा है, ताकि सोमवारी के दिन श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके.

. | Prabhat Khabar Network

रास्तों और गुफा के अंदर भी सफाई

सफाई अभियान के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन वाले रास्तों, आसपास के क्षेत्रों और गुफा के अंदर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है. उन्हें नियमित रूप से कचरा उठाने और परिसर को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया गया है.

. | Prabhat Khabar Network

श्रद्धालुओं की सुविधा पर नगर पंचायत का फोकस

नगर पंचायत चेनारी के ईओ अभिषेक भारती ने बताया कि सावन की चौथी सोमवारी को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. गुप्ता धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है.

. | Prabhat Khabar Network

जलाभिषेक और दर्शन में नहीं हो परेशानी

ईओ ने बताया कि गुप्ता धाम परिसर के साथ गुफा के अंदर भी सफाई कराई जा रही है. इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को जलाभिषेक और दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचाना है. प्रशासन की ओर से अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी बेहतर रखने की तैयारी की जा रही है.

. | Prabhat Khabar Network

हर सोमवारी पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

सावन की प्रत्येक सोमवारी पर गुप्ता धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. चौथी सोमवारी पर आसपास के जिलों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए प्रशासन भीड़ प्रबंधन और साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर रख रहा है.

. | Prabhat Khabar Network

ग्रामीणों ने ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग की

स्थानीय धर्मेंद्र रजक, विकास यादव, कन्हैया शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ गुप्ता धाम परिसर में कचरा भी बढ़ जाता है. सोमवारी से पहले व्यापक सफाई अभियान चलने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी. ग्रामीणों ने धाम परिसर के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने की भी मांग की है.

. | Prabhat Khabar Network

निगरानी के साथ दुरुस्त होगी सफाई व्यवस्था

प्रशासन और नगर पंचायत की टीम लगातार सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रही है. चौथी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गुप्ता धाम परिसर को स्वच्छ रखने के साथ भीड़ प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने की तैयारी की जा रही है.

159 केस, 246 पीड़ित और करोड़ों का मुआवजा, कितने SC-ST मामले निकले फर्जी? रोहतास से आया अपडेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >