रोहतास के नासरीगंज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 850 मरीजों की हुई जांच

नासरीगंज के गांधी मेडिसिटी हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 850 मरीजों की जांच की गई और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

Rohtas News : रोहतास जिला के नासरीगंज प्रखंड के अमियावर गांव स्थित गांधी मेडिसिटी हॉस्पिटल के स्थापना दिवस के अवसर पर अस्पताल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बनारस के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. हिमांशु कुमार ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग पहुंचे, जहां विभिन्न बीमारियों की जांच के साथ जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करायी गयीं.

जिला पार्षद और मुखिया ने किया शिविर का उद्घाटन

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन जिला पार्षद प्रियंका प्रसाद और मुखिया रामदुलारी देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर की सराहना की. उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक कारणों से कई लोग समय पर उचित इलाज नहीं करा पाते हैं. ऐसे में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए उपयोगी साबित होते हैं.

850 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच

अस्पताल के संस्थापक नीतीश कुमार ने बताया कि शिविर में करीब 850 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. शिविर में शुगर, पेट संबंधी रोग, ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी बीमारी और लिवर से जुड़ी समस्याओं समेत कई स्वास्थ्य जांच की गयी. चिकित्सक ने मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया.

मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गयीं

शिविर में स्वास्थ्य जांच के बाद जरूरत के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करायी गयीं. चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, बेहतर खानपान अपनाने और बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी.

एमआरआई और सीटी स्कैन समेत जांच पर 50% छूट

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर के दौरान मरीजों को एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और ईसीजी जैसी जांच पर 50 प्रतिशत की छूट भी दी गयी. इससे मरीजों को आवश्यक जांच कराने में आर्थिक राहत मिलने की बात कही गयी.

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किये जाते हैं. शिविर में मरीजों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही. आयोजन के दौरान लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारी के लक्षण दिखने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए जागरूक किया गया.

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की रही मौजूदगी

शिविर में मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार, राजद नेता शिवकल्याण भारद्वाज, रितेश सिंह, गुड्डू पासवान, छोटू, धनजी शर्मा, अरबाज, अशरफ समेत अन्य लोग मौजूद रहे. अस्पताल प्रबंधन की ओर से शिविर में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul kr mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >