रोहतास में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से नगरवासियों में बीमारी का डर, चार साल में सिर्फ दो बार हुई फॉगिंग

रोहतास नगर पंचायत में फॉगिंग व्यवस्था की कमी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. बारिश के बाद जलजमाव से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है. चार साल में केवल दो बार फॉगिंग होने से स्थानीय लोग परेशान हैं.

Rohtas Nagar Panchayat Fogging : रोहतास नगर पंचायत में फॉगिंग व्यवस्था बदहाल होने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. नगर पंचायत के गठन के करीब चार साल बाद भी नगर का अपना फॉगिंग मशीन नहीं है. परिणामस्वरूप अब तक केवल दो बार ही फॉगिंग कराई जा सकी है. बारिश के बाद जलजमाव और बढ़ते मच्छरों के कारण लोगों में मलेरिया, डेंगू और टायफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है.

Sasaram News : जलजमाव से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, लोग परेशान

हाल की बारिश के बाद नगर के कई वार्डों में नालियों और गलियों में पानी जमा हो गया है. वार्ड संख्या एक के निमिया टिकरी निवासी शाहिद अंसारी, शहंशाह खान, अकबर कुरेशी और सनी खान ने बताया कि मोहल्ले के पिछले हिस्से में लंबे समय से नाली का पानी जमा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. उनका कहना है कि यदि जल्द फॉगिंग नहीं कराई गई तो संक्रामक बीमारियों का खतरा और बढ़ जाएगा.

Rohtas News : चार साल में सिर्फ दो बार हुई फॉगिंग

नगर पंचायत के गठन के लगभग चार वर्ष बीतने के बावजूद नगर में केवल दो बार ही फॉगिंग कराई गई है. नगरवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में नियमित फॉगिंग नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. नगर के आधे से अधिक वार्डों में जलजमाव की समस्या बनी रहती है, जिससे मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

मशीन नहीं होने से डेहरी से मंगानी पड़ती है फॉगिंग मशीन

मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तोराब नियाजी ने बताया कि नगर पंचायत के पास अपनी फॉगिंग मशीन नहीं है. आवश्यकता पड़ने पर डेहरी से मशीन किराये पर मंगानी पड़ती है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में स्थायी कार्यपालक पदाधिकारी की तैनाती नहीं होने के कारण कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं. फिर भी नगरवासियों को राहत देने के लिए बरसात के दौरान फॉगिंग कराने का प्रयास किया जाएगा.

डॉक्टर ने दी साफ-सफाई रखने की सलाह

रोहतास चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनुज चौधरी ने कहा कि मच्छरों से बचाव के लिए घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि गंदगी और जलजमाव रहने से मलेरिया, डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए नियमित सफाई और फॉगिंग दोनों जरूरी हैं.

नगरवासियों ने नियमित फॉगिंग की उठाई मांग

वार्ड संख्या एक के निवासी शाहिद अंसारी ने बताया कि नगर के 13 वार्डों में से आधे से अधिक वार्डों में नालियों का पानी जमा रहता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने नगर पंचायत से समय-समय पर फॉगिंग कराने की मांग की.

स्वच्छता पदाधिकारी और मुख्य पार्षद ने दिया आश्वासन

रोहतास नगर पंचायत की स्वच्छता पदाधिकारी सुमन कुमारी ने कहा कि नगर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है. यदि कहीं कोई कमी होगी तो उसे दूर किया जाएगा. उन्होंने बताया कि फॉगिंग की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाएगा.

वहीं मुख्य पार्षद सुमबल आरा ने कहा कि चुनाव के बाद लगभग पांच वर्ष बीतने को हैं, लेकिन अब तक नगर पंचायत का अपना फॉगिंग मशीन नहीं खरीदा जा सका है. फिलहाल डेहरी से मशीन किराये पर मंगाकर काम कराया जाता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा.

Also Read : रोहतास: दो दिन की झमाझम बारिश के बाद चेनारी में खेती ने पकड़ी रफ्तार, किसान धान की रोपनी में जुटे, अच्छी उपज होने की उम्मीद जताई



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >