सासाराम में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, पांच लोगों पर एफआईआर और 1 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

Sasaram News : रोहतास जिले में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान 5 लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया, जिन पर 1 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है.

Sasaram News : रोहतास जिले के दरिहट थाना क्षेत्र के भड़कुड़िया गांव में विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते पाए गए पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई. साथ ही उन पर कुल 1 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया.

छापेमारी में पांच लोग पकड़े गए

कनीय विद्युत अभियंता आजाद कुमार ने बताया कि विभागीय टीम ने भड़कुड़िया गांव में जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान कई उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए, जिसके बाद उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.

पांच लोगों पर लगाया गया जुर्माना

विद्युत विभाग ने शमसुद्दीन अंसारी पर 16,187 रुपये, जसमीन अंसारी पर 33,521 रुपये, इस्लाम अंसारी पर 18,483 रुपये, ध्रुव नारायण सिंह पर 19,506 रुपये तथा जैनुद्दीन अंसारी पर 12,380 रुपये का जुर्माना लगाया है. सभी आरोपियों के खिलाफ दरिहट थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है.

बिजली चोरी के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने उपभोक्ताओं से वैध विद्युत कनेक्शन का उपयोग करने और बिजली चोरी से बचने की अपील करते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : बक्सर में अंचल कार्यालय के निरीक्षण में मिलीं खामियां, एडीएम ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >