डालमियानगर के हरिजन कॉलोनी की घटना, अग्निशमन दल ने आधे घंटे बाद पाया काबू प्रतिनिधि, डालमियानगर फोटो -8- पीड़िता व घर में लगी आग के बाद के भयंकर मंजर की तस्वीर डालमियानगर के हरिजन कॉलोनी वार्ड नंबर नौ झोपड़ी मुहल्ले में ताला बंद झोपड़ी में सोमवार की सुबह आग लग गयी. झोपड़ी से निकल रहे धुएं के गुब्बार से आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी हुई. आग इतनी भयंकर थी कि क्षण भर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया.स्थानीय लोगों ने किसी तरह झोपड़ी में लगे ताले को तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और घटना की सूचना अग्निशमन दल को दी. लगभग आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन दल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो चुकी थी. स्थानीय लोगों की सतर्कता से आग मुहल्ले के अन्य घरों तक नहीं फैल सकी, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. पूरे घर में आग का भयंकर मंजर देखकर पीड़िता और उसके परिजन चीखने-चिल्लाने लगे. सूचना पर पहुंची डालमियानगर पुलिस ने पीड़िता और उनके परिजनों को समझाकर शांत कराया.स्थानीय लोग आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं. घटना के संबंध में पीड़िता रंजू कुंवर ने बताया कि परिवार में मौजूद उनके दो पुत्र जीवनयापन के लिए मजदूरी करते हैं. प्रतिदिन की तरह सुबह आठ बजे दोनों मजदूरी के लिए चले गये. सुबह करीब नौ बजे कुछ विशेष कार्य से वह घर में ताला बंद कर बाजार चली गयी थीं.उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो पायी है. आग लगने से घर में मौजूद पलंग, बक्सा, कपड़े, फ्रिज, गोदरेज, टीवी, कूलर, बर्तन, राशन, बिस्तर तथा जरूरी कार्य के लिए रखे पांच हजार रुपये जलकर खाक हो गये. करीब दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. झोपड़ी भी पूरी तरह जल चुकी है.पीड़िता ने कहा कि अब परिवार सहित कहां रहूंगी और जीवन-यापन कैसे होगा, यह समझ में नहीं आ रहा है.
ताला बंद झोपड़ी में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

ताला बंद झोपड़ी में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
Copied link
SASARAM NEWS.डालमियानगर के हरिजन कॉलोनी वार्ड नंबर नौ झोपड़ी मुहल्ले में ताला बंद झोपड़ी में सोमवार की सुबह आग लग गयी.