ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गई नमाज, कुर्बानी की रस्म भी हुई पूरी

SASARAM NEWS : बकरीद पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड में नजर आया. नमाज अदा किए जाने वाले सभी प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

SASARAM NEWS : (रजनीकांत पांडेय) रोहतास जिले के करगहर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईदगाहों और अपने आसपास की मस्जिदों में नमाज अदा की. इसके बाद परंपरा के अनुसार कुर्बानी की रस्म भी पूरी की गई.

सुबह से ही क्षेत्र में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया. नमाज के दौरान लोगों ने देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी.

प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद

बकरीद पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड में नजर आया. नमाज अदा किए जाने वाले सभी प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

गांवों में दिखा उत्साह

करगहर, सेमरी, बड़हरी, बभनी, धनेज, खड़ेज, शिवपुर, बकसड़ा और माती समेत कई गांवों में मुस्लिम समुदाय के लोगों में बकरीद को लेकर खासा उत्साह देखा गया.

जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी रहे सक्रिय

पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी सक्रिय दिखे. प्रशासन और आम लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

Also Read : तीन पदों पर 30 मई को होगी कोचस नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >