तेंदुआ पहाड़ शिव मंदिर परिसर रोशनी से हुआ जगमग, नौ स्ट्रीट लाइटें लगने से श्रद्धालुओं को मिली राहत

Sasaram News : डीएम के निर्देश पर नोखा के तेंदुआ पहाड़ शिव मंदिर परिसर में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को अंधेरे से बड़ी राहत मिली है.

Sasaram News : रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश का असर नोखा प्रखंड क्षेत्र के तेंदुआ पहाड़ पर महज एक सप्ताह में दिखाई देने लगा है. लंबे समय से अंधेरे में रहने वाला डैम के समीप स्थित तेंदुआ पहाड़ शिव मंदिर परिसर अब शाम ढलते ही रोशनी से जगमगाने लगा है. नगर परिषद नोखा की ओर से मुख्य गेट से मंदिर परिसर तक स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने के बाद यहां का नजारा बदल गया है.

मुख्य गेट से मंदिर परिसर तक लगायी गयीं नौ स्ट्रीट लाइटें

नगर परिषद के सिटी मैनेजर प्रवीण कुमार ओझा ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर तेंदुआ पहाड़ के मुख्य गेट से मंदिर परिसर तक कुल नौ स्ट्रीट लाइटें लगायी गयी हैं. लाइटें लगने के बाद शाम ढलते ही पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठता है. इससे पहाड़ परिसर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलने लगी है.

श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को अंधेरे से मिली राहत

नगर परिषद सभापति राधेश्याम सिंह ने कहा कि तेंदुआ पहाड़ पर रोशनी की व्यवस्था लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गयी है. अब पहाड़ परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को शाम के बाद अंधेरे की समस्या नहीं होगी. नगर परिषद की ओर से क्षेत्र में साफ-सफाई समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

शाम में टहलने आने वाले लोगों को भी होगी सुविधा

पहाड़ पर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ शाम में टहलने आने वाले स्थानीय लोगों को भी अंधेरे से राहत मिली है. पहले सूर्यास्त के बाद परिसर में अंधेरा छा जाने से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती थी. साथ ही सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंता बनी रहती थी.

Also Read : कोचस प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

रोशनी से पर्यटन की संभावनाओं को मिलेगा बढ़ावा

रमेश शर्मा, संतोष शर्मा, मलबाबू शर्मा आदि स्थानीय लोगों ने कहा कि तेंदुआ पहाड़ नोखा का महत्वपूर्ण धार्मिक और प्राकृतिक स्थल है. रोशनी की व्यवस्था होने से यहां शाम के समय लोगों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है. इससे इस स्थल को पर्यटन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं को भी बल मिलेगा.

Also Read : सासाराम में अजय पासवान बने लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश मीडिया सह प्रभारी

नियमित साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पहाड़ परिसर में नियमित साफ-सफाई, पेयजल और बैठने की व्यवस्था समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि इन सुविधाओं के विकसित होने से तेंदुआ पहाड़ को और आकर्षक बनाया जा सकेगा.

Also Read : सासाराम: शिवसागर में इश्तेहार वारंट पर आरोपी गिरफ्तार, विशेष उत्पाद न्यायालय-2 के मामले में पुलिस की कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >