रोहतास के 2.91 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंचे 40.91 करोड़ रुपये, डीबीटी से जारी हुई जून की राशि

रोहतास जिले के 2.91 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए अच्छी खबर है. बिहार सरकार ने जून 2026 माह की पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी है. रोहतास जिले में 40.91 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं.

Rohtas Social Security Pension DBT June 2026 : रोहतास जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए शुक्रवार को बड़ी राहत मिली. बिहार सरकार ने जून 2026 माह की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी. रोहतास जिले के 2.91 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 40.91 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए.

Rohtas News : डीबीटी से खातों में पहुंची पेंशन राशि

समाज कल्याण विभाग की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर के लाभार्थियों के खातों में पेंशन राशि जारी की. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिला मुख्यालयों पर किया गया.

Sasaram News : रोहतास में आयोजित हुआ कार्यक्रम

समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग समेत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 50 लाभार्थी उपस्थित रहे. इस दौरान लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी भी दी गई.

राज्यभर में 1,423.94 करोड़ रुपये का भुगतान

बिहार के 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में कुल 1,423.94 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे गए. वहीं रोहतास जिले के 2,91,361 लाभार्थियों को 40 करोड़ 91 लाख 99 हजार 100 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई.

डीएम ने लाभार्थियों से की यह अपील

जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का उद्देश्य वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों और अन्य पात्र लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है. उन्होंने लाभार्थियों से अपने बैंक खाते और आधार संबंधी विवरण अद्यतन रखने की अपील की, ताकि प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशन राशि समय पर उनके खातों में पहुंचती रहे.

Also Read : रोहतास जिला मुख्यालय जनता दरबार में पहुंचे 175 मामले, डीएम ने अफसरों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >