लूटकांड में 40 दिनों बाद भी पुलिस को नहीं मिली कामयाबी

थाना क्षेत्र के दिनारा रोड स्थित बाबा हाइवे पेट्रोल पंप के समीप एनएच-319 पर एक किराना सह गल्ला दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट मामले में 40 दिनों बाद भी पुलिस को कोई कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है.

कोचस. थाना क्षेत्र के दिनारा रोड स्थित बाबा हाइवे पेट्रोल पंप के समीप एनएच-319 पर एक किराना सह गल्ला दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट मामले में 40 दिनों बाद भी पुलिस को कोई कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है. इस घटना में संलिप्त अपराधी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. इससे सहमे उनके परिवार के सभी सदस्य डर के साये में जी रहे हैं. पीड़ित गणेश प्रसाद केसरी उर्फ सुगन प्रसाद के पुत्र कुंदन प्रसाद केसरी के अनुसार घटना के बाद से पूरा परिवार डर से सहमा हुआ है. वह और उसके परिवार के किसी सदस्यों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. फिर भी इस तरह की घटना परिजनों के समझ से बाहर है. उन्होंने बताया कि उस समय घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कही थी. लेकिन, पुलिस की उदासीनता के कारण इस हत्याकांड का उद्भेदन नहीं हो सका. उन्होंने बताया कि लूटकांड का उद्भेदन व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी, एसडीपीओ और थानाध्यक्ष से मिल कर न्याय की गुहार लगायी, लेकिन अधिकारियों से आश्वासन के अतिरिक्त अभी तक कुछ नहीं मिला. इस संबंध में एसडीपीओ टू कुमार वैभव ने बताया कि लूटकांड के सफल उद्भेदन के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. शीघ्र ही इसका खुलासा किया जायेगा. गौरतलब है कि गत 12 जून को बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर दुकान से तिजोरी समेत 45 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये थे. ……तीन नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर दिया था घटना का अंजाम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >