दावथ में 20 सूत्री समिति की बैठक, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने जतायी नाराजगी

Sasaram News : दावथ प्रखंड कार्यालय में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ सदस्यों ने बिजली विभाग के जेई की मनमानी और लापरवाही पर सवाल उठाए. साथ ही, स्कूलों की व्यवस्था और बंद नल-जल योजनाओं को तत्काल चालू कराने की मांग की गई.

Sasaram News : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन में सोमवार को प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने की, जबकि संचालन बीडीओ विकास कुमार ने किया. बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा के साथ क्षेत्र की समस्याओं और अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर सदस्यों ने सवाल उठाये.

बिजली विभाग के जेई पर मनमानी और लापरवाही का आरोप

20 सूत्री सदस्य कृष्णा मिश्रा ने प्रखंड के बिजली विभाग के जेई पर मनमानीपूर्ण कार्य करने और घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. बैठक में संबंधित जेई अनुपस्थित मिले. सदस्यों ने कहा कि पिछली बैठक में भी जेई उपस्थित नहीं हुए थे. इसको लेकर सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

स्कूलों की व्यवस्था को लेकर भी सदस्यों ने उठाये सवाल

बैठक के दौरान एक सदस्य ने स्कूलों की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया. इस पर बीईओ आनंद किशोर सिंह ने विभागीय स्तर पर की जा रही कार्रवाई और विद्यालयों की व्यवस्था के संबंध में सदन को जानकारी दी.

श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाओं और अनुदान की दी जानकारी

एलईओ निक्की कुमारी ने श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाओं और अनुदान की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीमारी से किसी श्रमिक की मृत्यु होने पर विभाग की ओर से 50 हजार रुपये का श्रमिक लाभ देने का प्रावधान है. वहीं, दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो लाख रुपये तक की सहायता देने का प्रावधान है.

ई-श्रम और जॉब कार्ड नहीं होने पर भी लाभ का प्रावधान

एलईओ ने बताया कि किसी व्यक्ति के पास ई-श्रम कार्ड या जॉब कार्ड नहीं है, तो लाभुक परिवार को अंचल कार्यालय से पारिवारिक सूची (वंशावली) के आधार पर निर्धारित लाभ दिलाने का प्रावधान है. इसका लाभ अब तक प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों लोगों को दिया जा चुका है.

बंद नल-जल योजनाओं को तत्काल चालू कराने की मांग

प्रभारी बीपीआरओ अभय कुमार सिंह ने पंचायती राज विभाग की ओर से संचालित विकास कार्यों की जानकारी सदस्यों को दी. वहीं, सदस्यों ने पीएचईडी विभाग के जेई से दावथ मुख्य बाजार में बंद पड़े नल-जल तथा शाहपुर में महीनों से बंद नल-जल योजना को तत्काल चालू कराने की मांग की.

Also Read : मदुरना गांव में बच्चों से मारपीट का आरोप, पूछताछ करने पहुंचे पिता के साथ भी की मारपीट

15,333 लाभुकों को मिली पहली किस्त, 62 को दूसरी किस्त जारी

जीविका के बीपीएम मुन्ना राम ने बताया कि दावथ प्रखंड में जीविका की ओर से कुल 15,333 लाभुकों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि की पहली किस्त जारी की गयी थी. इनमें से 62 लाभुकों के खाते में दूसरी किस्त के रूप में 20-20 हजार रुपये की राशि 27 अगस्त को भेजी गयी है.

परिमार्जन प्लस योजना की भी ली गयी जानकारी

20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने अंचलाधिकारी गौरव कुमार से परिमार्जन प्लस योजना के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने योजना के तहत चल रही प्रक्रिया और कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की.

Also Read : भभुआ में खेत-मजदूर यूनियन का धरना-प्रदर्शन, केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना

अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ जिला को भेजी जायेगी रिपोर्ट

बैठक के अंत में 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि 20 सूत्री की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला को रिपोर्ट भेजी जायेगी. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा वाली बैठक में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति जरूरी है.

कई विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य रहे मौजूद

बैठक में 20 सूत्री उपाध्यक्ष कमलेश कुमार चंद्रवंशी, आरओ विकास पंडित, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा प्रताप सिंह, बीपीएम मुन्ना राम, पीओ पंकज पाल, बीएओ हरिओम दूबे, 20 सूत्री सदस्य शिवाधार पांडे, प्रवीण कुमार तिवारी, कृष्णा मिश्रा, प्रियंका कुमारी, अयोध्या पासवान, अंसारु हक खान, एलईओ निक्की कुमारी सहित कई सदस्य और पदाधिकारी मौजूद थे.

Also Read : मदुरना गांव में बच्चों से मारपीट का आरोप, पूछताछ करने पहुंचे पिता के साथ भी की मारपीट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुराग शरण

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >