रोहतास में आवारा कुत्तों के हमले से घायल हिरण की बची जान, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

रोहतास जिले के नोखा प्रखंड में आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल एक हिरण को वन विभाग की टीम ने सूझबूझ से बचा लिया. वन विभाग की त्वरित कार्रवाई और ग्रामीणों की सूचना से हिरण की जान बच सकी, जिसे बेहतर इलाज के लिए सासाराम भेजा गया है.

Deer Rescue in Nokha Kaimur : रोहतास जिले के नोखा प्रखंड के डेरा गांव में आवारा कुत्तों के हमले में घायल एक हिरण को वन विभाग की टीम ने समय रहते रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली. प्राथमिक उपचार के बाद हिरण को बेहतर इलाज और देखभाल के लिए सासाराम भेजा गया है.

Rohtas news : ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत हरकत में आया वन विभाग

नोखा में गुरुवार को डेरा गांव में आवारा कुत्तों के हमले में एक हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. फॉरेस्टर शरद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई और काफी मशक्कत के बाद हिरण को कुत्तों के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

Sasaram News : प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम किया गया रेफर

रेस्क्यू के बाद वनकर्मियों ने हिरण का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया. उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज और देखभाल के लिए वन विभाग की टीम उसे सासाराम लेकर रवाना हुई. अधिकारियों ने बताया कि हिरण की लगातार निगरानी की जाएगी और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा.

वन विभाग ने लोगों से की अहम अपील

वन विभाग के सहायक चिकित्सक डॉ. गुलाबचंद चौधरी ने कहा कि समय पर मिली सूचना और टीम की त्वरित कार्रवाई से हिरण की जान बचाई जा सकी. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई जंगली जीव गांव या आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई दे या किसी संकट में फंसा हो, तो उसे पकड़ने या परेशान करने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके.

ग्रामीणों ने सराही वन विभाग की त्वरित कार्रवाई

रेस्क्यू अभियान के दौरान वन विभाग के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. वन विभाग की तत्परता से हिरण की जान बचने पर ग्रामीणों ने टीम की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की उम्मीद जताई.

Also Read : रोहतास: कोचस में अतिक्रमण पर सख्त हुआ नगर बोर्ड, एक सप्ताह में NH-319 और SH-17 खाली कराने का निर्देश



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >