रोहतास के शिक्षक दीपक कुमार चौधरी को राष्ट्रीय सम्मान, नवाचारपूर्ण शिक्षण के लिए मिला STTEAR Excellence Award 2026

Sasaram News : बिहार के अंग्रेजी शिक्षक दीपक कुमार चौधरी को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रतिष्ठित STTEAR Excellence Awards 2026 से सम्मानित किया गया है. उन्होंने डिजिटल तकनीक और गतिविधि आधारित शिक्षण से ग्रामीण विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है.

Sasaram News : तेतराढ़ पंचायत स्थित पीएम श्री चौबे जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीम करूप के अंग्रेजी शिक्षक दीपक कुमार चौधरी को शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और उत्कृष्ट नवाचार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित STTEAR Excellence Awards 2026 से सम्मानित किया गया है. उन्हें नई दिल्ली के 15 जनपथ रोड स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ग्लोबल एजुकेशन कॉन्फ्रेंस 2026 के मंच पर यह सम्मान प्रदान किया गया.

बिहार से 'टीचर ऑफ द ईयर' के लिए चुने गए

दीपक कुमार चौधरी को बिहार राज्य से 'टीचर ऑफ द ईयर' की शिक्षण में नवाचार श्रेणी के अंतर्गत चुना गया. यह सम्मान अंग्रेजी विषय की जटिलताओं को दूर कर उसे सरल, रुचिकर और व्यावहारिक बनाने तथा डिजिटल टूल्स एवं गतिविधि आधारित शिक्षण जैसी आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उनके निरंतर प्रयासों के लिए दिया गया है.

ग्रामीण विद्यार्थियों में बढ़ा आत्मविश्वास

दीपक कुमार चौधरी के शिक्षण के अनूठे दृष्टिकोण से ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों में अंग्रेजी सीखने की ललक और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. उन्होंने आधुनिक तकनीकों और गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय को अधिक सहज और रुचिकर बनाने का प्रयास किया है.

Also Read : नियोजित शिक्षकों के हक में सरकार की आनाकानी पर उठे सवाल, करगहर में संगठन ने भरी हुंकार

एआई के दौर में मानवीय बुद्धिमत्ता पर हुई चर्चा

इस वर्ष आयोजित ग्लोबल एजुकेशन कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के दौर में मानवीय बुद्धिमत्ता का सदुपयोग' रखा गया था. सम्मेलन में देशभर के करीब एक हजार से अधिक ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद्, विद्यालय प्रमुख, नीति-निर्माता और नवप्रवर्तक शिक्षक शामिल हुए.

Also Read : बेलवाई-सखवां पुल के बीच हथियार के बल पर दुकानदार से लूट, रुपये और मोबाइल लेकर फरार हुए अपराधी

विद्यालय और जिले के लिए गौरव की बात

राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सहकर्मियों एवं गणमान्य लोगों ने दीपक कुमार चौधरी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यालय और अकोढ़ीगोला प्रखंड के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे रोहतास जिले और बिहार राज्य के लिए गौरव का विषय है.

Also Read : नियोजित शिक्षकों के हक में सरकार की आनाकानी पर उठे सवाल, करगहर में संगठन ने भरी हुंकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक कुमार सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >