रेलवे हॉल्ट के समीप खेत में मिला शव

SASARAM NEWS. थाना क्षेत्र के रेलवे हॉल्ट सझौली के समीप खेत में एक व्यक्ति का शव मिलते ही सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने खेत में एक व्यक्ति शव होने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर, उसकी पहचान कराने का प्रयास किया.

संझौली. थाना क्षेत्र के रेलवे हॉल्ट सझौली के समीप खेत में एक व्यक्ति का शव मिलते ही सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने खेत में एक व्यक्ति शव होने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर, उसकी पहचान कराने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों ने शव की पहचान, बाजीतपुर गांव निवासी राजेंद्र साह के रूप में की. पहचान होने के बाद पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. परिजनों ने बताया कि साह सोमवार सुबह घर से दवा कराने के लिए निकले थे. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गये थे, तभी शव होने सूचना मिली. थानाध्यक्ष कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत बीमारी के कारण दिख रही है. परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >