सासाराम में साइबर अपराध पर पुलिस का शिकंजा, DSP ने थानाध्यक्षों को दिये त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सासाराम में साइबर डीएसपी गौरव यादव ने ऑनलाइन ठगी और डिजिटल फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए सभी थानाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और जरूरी निर्देश दिए।

Rohtas Cyber Police : साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने को लेकर बुधवार को साइबर डीएसपी गौरव यादव ने सासाराम अनुमंडल के विभिन्न थानों के थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में साइबर अपराध के बदलते तौर-तरीकों, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल फ्रॉड और साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी जांच को मजबूत करने समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

साइबर अपराध के नये तरीकों पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान अधिकारियों ने साइबर अपराध के लगातार बदलते स्वरूप को लेकर चर्चा की. ऑनलाइन ठगी और डिजिटल फ्रॉड के मामलों में अपराधी किस तरह नये तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसकी जानकारी थानाध्यक्षों के साथ साझा की गयी. साइबर अपराधियों की पहचान और उन तक पहुंचने के लिए तकनीकी संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया.

तकनीकी साक्ष्यों के बेहतर संकलन पर जोर

साइबर डीएसपी गौरव यादव ने थानाध्यक्षों को साइबर मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के बेहतर संकलन के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में तकनीकी जांच जितनी मजबूत होगी, अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में उतनी ही मदद मिलेगी.

शिकायत मिलते ही कार्रवाई का निर्देश

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि साइबर अपराध से जुड़ी शिकायत मिलने के बाद बिना किसी विलंब के कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कर पीड़ितों को राहत पहुंचाने और अपराधियों तक पहुंचने की दिशा में काम करने को कहा गया.

अपराधियों के नये हथकंडों पर रखें नजर

साइबर डीएसपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि साइबर अपराध की प्रकृति और अपराधियों द्वारा अपनाये जा रहे नये तरीकों को समझना जरूरी है. इसके लिए तकनीकी जांच की क्षमता को लगातार मजबूत करने की जरूरत है. बैठक में अपराधियों की पहचान, डिजिटल साक्ष्य जुटाने और गिरफ्तारी की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स भी दिये गये.

पीड़ितों को जल्द राहत दिलाने पर जोर

बैठक का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराध से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई को और तेज करना रहा. अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई से एक ओर पीड़ितों को राहत दिलायी जा सकती है, वहीं दूसरी ओर अपराधियों तक पहुंचने में भी मदद मिलती है. साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए थानास्तर पर तकनीकी संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और आपसी समन्वय पर भी जोर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुनित कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >