व्यवसायी से अपराधियों ने छीने 1.30 लाख रुपये

SASARAM NEWS.गया जी के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरादपुर के मसाला कारोबारी विकास कुमार से 1.30 लाख रुपये बदमाशों ने गुरुवार को तिलौथू-डेहरी पथ पर जरहा गांव के पास छीन लिये. वे तिलौथू से तकादा कर बस से डेहरी जा रहे थे. इसी बीच बस में कुछ बदमाशों ने उनसे 1.30 लाख रुपये छिन लिये.

तकादा कर बस से डेहरी लौट रहे थे व्यवसायी, तिलौथू के जरहा गांव के समीप हुई घटना

छह माह पूर्व भी व्यवसायी से अपराधियों ने छीन लिये थे 3.30 लाख रुपये

प्रतिनिधि, गया, तिलौथू

गया जी के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरादपुर के मसाला कारोबारी विकास कुमार से 1.30 लाख रुपये बदमाशों ने गुरुवार को तिलौथू-डेहरी पथ पर जरहा गांव के पास छीन लिये. वे तिलौथू से तकादा कर बस से डेहरी जा रहे थे. इसी बीच बस में कुछ बदमाशों ने उनसे 1.30 लाख रुपये छिन लिये. इस संबंध में डीएसपी टू वंदना ने बताया कि गया जी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरादपुर के विकास कुमार नाम मसाला कारोबारी से छिनतई होने की सूचना मिली है. इधर, व्यवसायी विकास कुमार ने बताया कि तिलौथू बाजार से मसाला का रुपये कलेक्शन कर सवारी बस से डेहरी जा रहा था. इसी दौरान जरहा गांव के समीप कुछ अपराधियों ने बस से उतार कर मेरे पास रहे 1.30 लाख रुपये छीन लिये. क्राइम फाइल के अनुसार, मसाला कारोबारी विकास कुमार से करीब नौ माह पूर्व भी ऑटो से डेहरी जाने के क्रम में अपराधियों ने करीब 3.30 लाख रुपये छीन लिये थे, जिसकी प्राथमिकी पीड़ित ने तिलौथू थाना में दर्ज करायी थी. डीएसपी ने बताया कि एक ही व्यक्ति के साथ एक ही स्थान पर दो बार छिनतई की घटना संदेहास्पद प्रतीत होती है. इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही इस घटनाक्रम का खुलासा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >