रोहतास के काव नदी में डूबने से स्कूल के रसोइया की मौत, बिक्रमगंज पुलिस जांच में जुटी

बिक्रमगंज के मध्य विद्यालय घुसिया कलां के रसोइया सतेन्द्र सिंह की काव नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Bikramganj Cook Drowned Rohtas : रोहतास के बिक्रमगंज प्रखंड में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में मध्य विद्यालय घुसिया कलां के रसोइया सतेन्द्र सिंह की काव नदी के बाहा में डूबने से मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि विद्यालय परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

Rohtas News : सुबह चार बजे हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, रविवार की अहले सुबह करीब चार बजे सतेन्द्र सिंह काव नदी के बाहा में डूब गए. घटना के बाद उनकी मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. इस दुखद घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है.

विद्यालय परिवार को लगा बड़ा झटका

सतेन्द्र सिंह लंबे समय से मध्य विद्यालय घुसिया कलां में रसोइया के पद पर कार्यरत थे. उनके निधन की खबर मिलते ही विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे तथा परिजनों को सांत्वना दी.

प्रधानाध्यापक ने जताया गहरा शोक

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शमशाद अली ने कहा कि सतेन्द्र सिंह विद्यालय परिवार के मेहनती, ईमानदार और मिलनसार सदस्य थे. उनके असामयिक निधन से विद्यालय परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

घटना के बाद विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की. इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >