सासाराम बाईपास और आरओबी निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, 10 दिनों में काम पूरा करने का निर्देश

Sasaram News : सासाराम बाईपास और रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य का जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर शेष कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है, ताकि आम लोगों को जल्द बेहतर यातायात सुविधा मिल सके.

Sasaram News : शहर के बेदा स्थित पुरानी जीटी रोड (एनएच-2) से होकर गुजरने वाले रेल ओवरब्रिज (आरओबी) सहित सासाराम बाईपास निर्माण कार्य का जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने सोमवार की देर रात निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को शेष कार्य हर हाल में 10 दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. डीएम ने पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता, परियोजना अभियंता, कनीय अभियंता तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आम लोगों को जल्द बेहतर यातायात सुविधा मिल सके.

क्रैश बैरियर निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने क्रैश बैरियर निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त शटरिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट रूप से कहा कि क्रैश बैरियर का कार्य हर हाल में आठ दिनों के भीतर पूरा किया जाए. साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की हिदायत दी.

माइनर ब्रिजों के पहुंच पथ की होगी मरम्मत

डीएम ने बाईपास मार्ग पर स्थित माइनर ब्रिजों और पुल-पुलियों के पहुंच पथ (एप्रोच रोड) की तत्काल मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हो सके.

नियमित निगरानी और समय पर कार्य पूरा करने पर जोर

जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि परियोजना के शेष सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उनका कहना था कि बाईपास परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र के लोगों को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा.

Also Read : गया जी : 28 वर्षीय युवक दोस्तों संग नेपाल घूमने गया, पोखरा के प्रसिद्ध फेवा झील में तैरने के दौरान डूबकर मौत



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Yuvraj Ratan

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >