चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर जर्जर यात्री शेड दे रहा हादसे को न्योता, धूप में खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे यात्री

चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर वीरनगर गांव के पास जर्जर यात्री शेड यात्रियों के लिए खतरा बन गया है. खराब स्थिति के कारण लोग धूप-बारिश में सड़क किनारे खड़े रहने को मजबूर हैं.

प्रतिनिधि, चेनारी. चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर नारायणपुर पंचायत के वीरनगर गांव के समीप बना जर्जर यात्री शेड हादसे को न्योता दे रहा है. शेड की दीवारों में जगह-जगह गहरी दरारें दिखाई दे रही हैं. इसकी जर्जर स्थिति को देखते हुए यात्री उसके अंदर बैठने से परहेज करते हैं. ऐसे में बस का इंतजार करने वाले लोगों को तेज धूप और बारिश के बीच सड़क किनारे खड़ा रहना पड़ता है.

धूप में खड़े होकर बस का इंतजार

मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे वीरनगर स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे कई यात्री सड़क किनारे खड़े नजर आए. तेज धूप के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही थी. बच्चे को गोद में लेकर बस का इंतजार कर रही सुनीता देवी और ममता देवी ने बताया कि शेड की दीवारों में दरारें देखकर उसके नीचे बैठने में डर लगता है. यात्रियों को आशंका रहती है कि कहीं शेड का कोई हिस्सा अचानक गिर न जाए. मजबूरी में उन्हें धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है.

बगल के यात्री शेड की स्थिति भी खराब

जर्जर शेड के बगल में बने दूसरे यात्री शेड की स्थिति भी बेहतर नहीं है. वहां धूल जमा मिली, जबकि फर्श भी खराब अवस्था में है. स्थानीय लोगों के अनुसार, दूसरे शेड में अक्सर कुछ युवक बैठे रहते हैं. इसके कारण महिलाओं और बच्चों को वहां बैठने में असहजता महसूस होती है. इस वजह से कई यात्री शेड का उपयोग करने के बजाय सड़क किनारे खड़े रहना पसंद करते हैं.

। | Prabhat Khabar Network

रोजाना सैकड़ों यात्रियों को परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि वीरनगर स्टैंड से आसपास के कई गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं. छात्र-छात्राओं के अलावा महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी यहां बस पकड़ने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में यात्री शेड की बदहाल स्थिति यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है.

। | Prabhat Khabar Network

सुरक्षित यात्री शेड बनाने की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जर्जर शेड को हटाकर सुरक्षित स्थान पर मजबूत यात्री शेड का निर्माण कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए इस समस्या का जल्द समाधान जरूरी है.

। | Prabhat Khabar Network

समय रहते कार्रवाई जरूरी : मुखिया

नारायणपुर पंचायत की मुखिया रेनु देवी ने कहा कि वीरनगर गांव के समीप अस्थायी स्टैंड पर यात्री शेड की स्थिति काफी खराब है. दीवारों में दरारें होने के कारण कभी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है. उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग से स्थल का निरीक्षण कराकर जर्जर शेड को हटाने और यात्रियों की सुविधा के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित नए यात्री शेड का निर्माण कराने की मांग की जायेगी. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इस मामले में जल्द कार्रवाई जरूरी है.

ALSO READ : वामन द्वादशी पर 23 सितंबर को बक्सर आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, तैयारियों में जुटा प्रशासन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >