शराब पीकर हंगामा करने के मामले में चंदनपुरा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक हुए निलंबित

चंदनपुरा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार को शिक्षकों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. प्राप्त वीडियो और शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.

सासाराम जिले के तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के चंदनपुरा मध्य विद्यालय में शिक्षकों के साथ गाली गलौज व मारपीट वाले प्रधानाध्यापक सुनील कुमार को जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि चंदनपुरा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार विद्यालय के ही शिक्षक संतोष प्रसाद के बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया था. जिसमें कुछ वीडियो भी प्राप्त हुआ है. प्राप्त वीडियो व शिक्षक संतोष प्रसाद समेत अन्य शिक्षकों व शिक्षा समिति के द्वारा दिए गए आवेदन में सुनील कुमार पर शराब के नशे में विद्यालय मे आकर शिक्षकों के साथ गाली गलौज करने व शिक्षक संतोष प्रसाद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. उक्त आवेदन के आलोक में जांचोपरांत प्रथम दृष्टया प्रधानाध्यापक सुनील कुमार को दोषी पाया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >