रोहतास में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला बैठक, संगठन विस्तार और सभी वर्गो को साथ लेकर चलने पर जोर

रोहतास में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की नीति पर जोर दिया गया। बैठक में वक्ताओं ने 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को दोहराया।

Rohtas BJP Minority Morcha Meeting : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की परिचयात्मक सह जिला बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने की, जबकि संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. एस. जमशेद अहमद ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए.

Rohtas News : 'सबका साथ, सबका विश्वास' की नीति पर वक्ताओं ने रखा पक्ष

बैठक को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती है और सभी समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है. उन्होंने कहा कि पार्टी 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' की नीति पर कार्य कर रही है, जिससे प्रेरित होकर वे संगठन से जुड़े हैं और पार्टी की कार्यशैली से संतुष्ट हैं.

संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर हुई चर्चा

बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर चर्चा की गई. पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सरताज हुसैन, डॉ. शिवनाथ चौधरी, प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा, प्रदेश सह संयोजक नगर निकाय प्रकोष्ठ सुनील कुशवाहा, तनवीर आलम, शमीम कुरैशी, सैयद अब्दुल हुसैन, शकील अख्तर, सादाब शकलानी, सैयद इफ्तेखार हुसैन, राजकुमार, सरदार अमित सिंह, मोहम्मद जलालुद्दीन खान, अनवर अंसारी, मोहम्मद समीम निसार, परवेज आलम, सैयद रिजवान हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी भानु प्रताप सिंह, सुजीत गॉड, गौतम कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Punit Kr Pandey

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >