बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम

SASARAM NEWS.आयरकोठा-अकोढ़ीगोला पथ पर गुरुवार को अकोढ़ी गांव के पास बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी.

आयरकोठा-अकोढ़ीगोला पथ पर अकोढ़ी गांव के पास हुई घटना

विपरीत दिशा से आ रही धनंजय बस ने बाइक में मारी टक्कर

अकोढ़ीगोला

.आयरकोठा-अकोढ़ीगोला पथ पर गुरुवार को अकोढ़ी गांव के पास बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान स्व. शिवजनम यादव के 55 वर्षीय पुत्र अजय यादव के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार अजय यादव बाइक से अकोढ़ीगोला जा रहे थे. इसी दौरान गांव स्थित एक मैरेज हॉल के समीप विपरीत दिशा से आ रही धनंजय बस ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस में फंस गयी. घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.घायल अवस्था में परिजन उन्हें इलाज के लिए जमुहार अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर सीमेंट के बिजली पोल से जाम लगा दिया.सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की समझाइश के बाद जाम हटवाया. इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया.थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने बताया कि घटना स्थल से बस व बाइक को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

रेलवे में कार्यरत थे अजय यादव

इधर, मृतक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. बताया जाता है कि अजय यादव रेलवे में कार्यरत थे. वह पतरातु में रेलवे में किरान ऑपरेटर थे. एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने छुट्टी लेकर घर आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >