Sasaram News : बिहार में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों और पंचायतों के पुनर्गठन को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गयी है. सासाराम पहुंचे प्रदेश के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में परिसीमन की प्रक्रिया विधिवत पूरी होने के बाद ही पंचायत चुनाव संपन्न कराये जाएंगे. मंत्री सासाराम में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने चुनावी तैयारियों और विभाग की प्राथमिकताओं पर जानकारी दी.
परिसीमन और मतदान की तारीख तय करना राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकार क्षेत्र में
चुनाव की निश्चित समय-सीमा के सवाल पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायतों के परिसीमन और मतदान की पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकार क्षेत्र में आती है. ऐसे में विभागीय स्तर से चुनाव की कोई निश्चित तारीख या समय-सीमा घोषित करना संभव नहीं है.
Also Read : सासाराम: प्रारंभिक स्कूलों में 15 सितंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षा, जारी हुआ कार्यक्रम
चुनाव के लिए आयोग को हर स्तर पर सहयोग दे रहा विभाग
मंत्री ने कहा कि पंचायती राज विभाग की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग को चुनावी प्रक्रिया में हर स्तर पर प्रशासनिक, तकनीकी और मैदानी सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है. विभाग का प्रयास है कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से समय पर संपन्न हो सके.
Also Read : डुमरा बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर
पंचायतों के पुनर्गठन के बाद आगे बढ़ेगी चुनावी प्रक्रिया
मंत्री के बयान से स्पष्ट है कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया परिसीमन और पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया से जुड़ी हुई है. निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चुनाव को लेकर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
Also Read : सासाराम में तेज बाइक चलाने को लेकर विवाद, एक युवक को सिर में मारी गोली, दूसरे पर हमला कर किया घायल
