Bihar News: सासाराम में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत

Bihar News: प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है, और पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली, उन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

Bihar News: सासाराम, डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव. रोहतास जिले के नोखा प्रखंड के कदवा पंचायत अंतर्गत लेवड़ा गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में माँ-बेटी शामिल हैं, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है.

घायल की स्थिति गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुखद घटना किन परिस्थितियों में और कैसे घटी. प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है, और पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली, उन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

जांच में जुटा प्रशासन

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है. गांव के लोगों ने प्रशासन से घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने और पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग की है. घटना के कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जांच में लगे हैं.

Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >