रोहतास में सोन नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका, बाणसागर डैम से आ रहा पानी

बाणसागर जलाशय से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण रोहतास में सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि की आशंका है. प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.

Son River Water Level : रोहतास में सोन नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है. वजह है मध्य प्रदेश के बाणसागर जलाशय से लगातार हो रही जल आवक और करमचट डैम क्षेत्र में हो रही बारिश. जलाशय का निर्धारित जलस्तर बनाए रखने के लिए 30 अगस्त की रात आठ बजे बाणसागर बांध के दो और रेडियल गेट खोल दिए गए. पहले से खुले छह गेट के साथ अब कुल आठ रेडियल गेट दो-दो मीटर खुले रहेंगे. इससे करीब 3277 क्यूमेक्स पानी सोन नदी में छोड़े जाने की सूचना है.

बाणसागर जलाशय से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद इसका सीधा असर सोन नदी के डाउनस्ट्रीम इलाकों पर पड़ सकता है. रोहतास जिला भी सोन नदी के किनारे बसा होने के कारण प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. खासकर नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है.

रोहतास जिले की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

रोहतास के इंद्रपुरी डैम की फाइल तस्वीर.

विभाग द्वारा आम लोगों के साथ ही प्रशासनिक हलकों को भी किया गया सतर्क

जल संसाधन विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार जलाशय में पानी की आवक और जलस्तर की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर इससे अधिक पानी भी स्पिल ओवर के माध्यम से सोन नदी में छोड़ा जा सकता है. ऐसे में सोन नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी हुई है.

रोहतास में सोन नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीणों, किसानों, मछुआरों और पशुपालकों से नदी के पानी से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की गई है. लोगों को नदी में जाने, स्नान करने अथवा पशुओं को पानी पिलाने के लिए नदी के गहरे हिस्से में ले जाने से बचने को कहा गया है.

प्रशासनिक एवं मैदानी अमले को भी अलर्ट रहने तथा तटवर्ती क्षेत्रों में लोगों तक समय रहते सूचना पहुंचाने का निर्देश दिया गया है. स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक करने के साथ नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें -

कैमूर पहाड़ी पर कुदरत का रौद्र रूप! उफान पर नदियां-झरने, सीता कुंड में बाढ़ जैसे हालात; गुप्ता धाम मार्ग बंद

रोहतास : दुर्गावती जलाशय में सेल्फी लेते समय डूबे 15 वर्षीय रोहित का शव 52 घंटे बाद बरामद, परिजनों में मचा कोहराम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >