बड़हरी में उच्च शिक्षण संस्थान खोलने की मांग, मुख्यमंत्री को पत्र भेजे दो साल बीते

Sasaram News : बड़हरी गांव में उच्च शिक्षा के लिए संस्थान खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था. दो साल बीत जाने के बावजूद अब तक कोई पहल नहीं हुई है. गांव की आबादी 10 हजार से अधिक है, लेकिन प्राथमिक विद्यालय में चार कमरों में 400 बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं.

Sasaram News : बड़हरी गांव में उच्च शिक्षण संस्थान खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र भेजे दो साल बीत चुके हैं. इसके बावजूद अब तक उच्च शैक्षणिक संस्थान खोलना तो दूर, सरकार की ओर से इस दिशा में किसी प्रकार की पहल नहीं की गयी है. ग्रामीणों ने एक बार फिर बड़हरी में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और महाविद्यालय खोलने की मांग उठायी है.

चार कमरों के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं 400 से अधिक बच्चे

करीब दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में ग्रामीणों ने बताया था कि आजादी के बाद से अब तक बड़हरी गांव में केवल एक प्राथमिक विद्यालय है. विद्यालय में महज चार कमरे हैं, जबकि करीब 400 बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं. गांव की कुल आबादी 10 हजार से अधिक है. ग्रामीणों के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय से गांव की दूरी करीब 18 किलोमीटर है.

घनी आबादी वाले क्षेत्र में सुविधाओं का अभाव

ग्रामीणों ने बताया कि बड़हरी दिनारा, नोखा और जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित घनी आबादी वाला क्षेत्र है. बड़हरी एक आदर्श गांव और बाजार के रूप में जाना जाता है. यहां अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त पशु चिकित्सालय और बड़हरी थाना भी स्थापित है. इसके बावजूद गांव में लड़के और लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए कोई शिक्षण संस्थान नहीं है.

छात्राओं को दूर जाकर पढ़ाई करने में परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि आसपास उच्च विद्यालय और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हैं, लेकिन ग्रामीण परिवेश होने के कारण छात्राओं को वहां जाकर पढ़ाई करने में काफी परेशानी होती है. ग्रामीणों के अनुसार, इन विद्यालयों तक जाने वाले रास्ते छात्राओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं. ऐसे में गांव में ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और महाविद्यालय की स्थापना जरूरी है.

Also Read : बक्सर में पितृ पक्ष की तैयारियां शुरू, 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध महालय

मुख्यमंत्री से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और महाविद्यालय खोलने की मांग

ग्रामीणों ने पत्र में कहा था कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान बड़हरी में मुख्यमंत्री की चुनावी सभा आयोजित होती है. बड़हरी गांव के आसपास स्थित दर्जनों गांवों में मुख्यमंत्री के समर्थकों की संख्या भी काफी है. इसके बावजूद बड़हरी जैसे गांव में अब तक न तो उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है और न ही महाविद्यालय. ग्रामीणों ने इसे बड़हरीवासियों के लिए दुखद बताया है.

उन्होंने मुख्यमंत्री से बड़हरी गांव में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और महाविद्यालय खुलवाने की मांग की है. साथ ही उम्मीद जतायी है कि सरकार ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उच्च शैक्षणिक संस्थान खोलने की दिशा में आवश्यक पहल करेगी.

Also Read : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पिता समेत दो बेटों को दोषी करार, सजा पर सुनवाई अगली तारीख को

शिक्षा मंत्री और डीएम को भी भेजी गयी पत्र की प्रति

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र की लिखित प्रति प्रदेश के शिक्षा मंत्री और जिलाधिकारी के नाम भी प्रेषित की है. आवेदन देने वालों में जिला पार्षद महाबीर साह, मुखिया नागों देवी, बीडीसी सदस्य मासूम आलम, वार्ड सदस्य गीता देवी, धनजी चौधरी, प्रफुल्ल गुप्ता, शंकरधारी सिंह, पप्पू सिंह, सुजित पटेल, जितेंद्र कुमार गुप्ता, शकील अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हैं.

Also Read : बक्सर में 20 मिनट की बारिश के बाद 5 घंटे तक गुल रही बिजली, आकाशीय बिजली से 33KV लाइन में ब्रेकडाउन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रजनीकांत पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >