सासाराम : बड़हरी पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक से मिले ग्रामीण, छठ घाट से स्कूल अपग्रेडेशन तक उठायी मांग

ग्रामीण उत्थान विकास मंच बडहरी के सदस्यों ने विधायक से मिलकर गांव की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। विधायक ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ग्रामीण उत्थान विकास मंच बड़हरी पंचायत के सदस्यों ने गुरुवार को स्थानीय विधायक वशिष्ठ सिंह से मुलाकात कर ग्रामीण समस्याओं के समाधान की मांग की. मंच के सदस्यों ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया.

बड़हरी पंचायत की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में बड़हरी पंचायत क्षेत्र की कई प्रमुख समस्याओं को शामिल किया गया है. ग्रामीणों ने लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए पक्के छठ घाटों के निर्माण की मांग की. इसके अलावा स्वच्छता और आम लोगों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था कराने की मांग भी रखी गयी.

गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने की उठी मांग

ग्रामीण उत्थान विकास मंच के सदस्यों ने गांवों में रात के अंधेरे को दूर करने और लोगों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को रात में आने-जाने में परेशानी होती है.

विधायक को ज्ञापन सौपते ग्रामीण उत्थान मंच के सदस्य | Prabhat Khabar Network

यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय बनाने की मांग

ज्ञापन के माध्यम से मुसाफिरों को धूप और बारिश से बचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रतीक्षालय बनाने की मांग भी की गयी. ग्रामीणों ने कहा कि यात्री शेड बनने से बस और अन्य वाहनों का इंतजार करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.

मध्य विद्यालय बड़हरी को उच्चतर माध्यमिक बनाने की मांग

मंच के सदस्यों ने मध्य विद्यालय बड़हरी को उन्नत कर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनाने की मांग भी विधायक के सामने रखी. ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के उन्नयन से स्थानीय छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिल सकेगी.

विधायक ने जल्द पहल करने का दिया आश्वासन

मंच के सदस्यों की मांगों को जायज बताते हुए विधायक वशिष्ठ सिंह ने समस्याओं के समाधान के लिए जल्द पहल करने का आश्वासन दिया. ज्ञापन सौंपने वालों में पप्पू सिंह, सतेंद्र राय, अजीत यादव, अखिलेश प्रसाद, लक्ष्मण सिंह, डॉ. अयोध्यानाथ सिंह, सरोज शर्मा, प्रदीप शाह, नेसार आलम, रामसेवक शाह, निरंजन गुप्ता और शर्मा सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल थे.

सासाराम प्रखंड कार्यालय का 27 अगस्त को डीडीसी करेंगे निरीक्षण, योजनाओं और अभिलेखों की होगी जांच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >