सासाराम में दिखेगी अयोध्या के राम मंदिर की झलक, 50 फुट ऊंचा बन रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल

अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर 50 फुट ऊंचा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बन रहा है। 10 लाख की लागत से कारीगरों द्वारा तैयार यह पंडाल आकर्षण का केंद्र बनेगा।

प्रतिनिधि, कोचस. नगर पंचायत क्षेत्र स्थित अंतर्राज्यीय बस पड़ाव परिसर में आदर्श दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भव्य पूजा पंडाल बनाया जा रहा है. पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं और दर्शकों को अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की झलक देखने को मिलेगी.

50 फुट ऊंचे पंडाल का हो रहा निर्माण

पूजा पंडाल करीब 50 फुट ऊंचा बनाया जा रहा है. इसके निर्माण में पश्चिम बंगाल से पहुंचे दर्जनों कारीगर जुटे हैं. प्रसिद्ध कारीगर मो. नौशाद के नेतृत्व में कारीगर पिछले दो सप्ताह से दिन-रात काम कर रहे हैं.

नवरात्रि के शुरुआती दिनों में पूरा होगा निर्माण

समिति की ओर से नवरात्रि के शुरुआती दिनों में ही पूजा पंडाल को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा गया है. पंडाल को आकर्षक स्वरूप देने के लिए कारीगर बारीकी से काम कर रहे हैं.

मां दुर्गा समेत देवी-देवताओं की प्रतिमाएं तैयार

पंडाल के पूजा स्थल पर मां दुर्गा के साथ भगवान शिव, कार्तिकेय, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान गणेश की प्रतिमाओं का निर्माण कराया जा रहा है. पूजा के दौरान इन प्रतिमाओं की विधिवत स्थापना की जायेगी.

फोटो कैप्शन 1.60 फुट ऊंचे भव्य पंडाल के निर्माण में जुटे झारखंड के कारीगर फोटो 2.अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर की प्रतीकात्मक तस्वीर | Prabhat Khabar Network

अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर सजाया जायेगा पंडाल

आदर्श दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह, संचालक राजनारायण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय, कोषाध्यक्ष संजय पाण्डेय, सचिव उमेश गुप्ता, उद्घोषक चिंटू पाण्डेय, व्यवस्थापक दीपक तिवारी, राहुल गुप्ता आदि ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को प्रदर्शित करता पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है. इसे आकर्षक और बेहतर बनाने के लिए बाहर से कुशल कारीगरों की टीम बुलायी गयी है.

25 वर्षों से अधिक समय से हो रही दुर्गा पूजा

समिति के अध्यक्ष अशोक राय ने बताया कि बस पड़ाव परिसर में पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है. हर वर्ष यहां पूजा के साथ आकर्षक पंडाल तैयार किया जाता है.

10 लाख रुपये की लागत से बन रहा पंडाल

इस वर्ष करीब 10 लाख रुपये की लागत से पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. समिति के अनुसार, पंडाल पूरा होने के बाद यह कोचस और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा.

ALSO READ : सासाराम में सदर अस्पताल के डीपीएम अजय कुमार सिंह और एनयूएचएम कंसल्टेंट तारिक अनवर को दी विदाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >