सासाराम: लोजपा (रामविलास) के कार्यकारी अध्यक्ष असरफ अंसारी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

सासाराम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकारी अध्यक्ष असरफ अंसारी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस स्वागत से कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का संचार हुआ, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है.

Sasaram LJP Ramvilas : रोहतास जिले के सासाराम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य असरफ अंसारी के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. बुधवार की रात उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेमतोष कुमार उर्फ बंटी सिंह ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और फूल-मालाओं के साथ असरफ अंसारी का भव्य अभिनंदन किया.

Sasaram News : संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

कार्यकर्ताओं ने कहा कि असरफ अंसारी के आगमन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी. साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में और मजबूती आएगी. स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ती रही और संगठन की एकजुटता भी साफ नजर आई.

Political News : कई नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चुन-चुन पासवान, जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु कुमार सिंह, संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष छोटेलाल, धनजी सिंह, कमलेश पासवान, पिंटू पासवान, धनंजय कुमार सिंह, कचहरी पासवान, मनोज कुमार सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया.

Also Read : रोहतास में हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलसा; घायल का वाराणसी में इलाज जारी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pramod kr srivastav

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >