रोहतास: नोखा में नहर में डूबे 31 वर्षीय अरविंद का दूसरे दिन उसी जगह मिला शव

नोखा के पिपरा गांव में 31 वर्षीय अरविंद पासवान की बक्सर लाइन नहर में नहाते समय डूबने से दुखद मौत हो गई. सोमवार को लापता होने के बाद मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने अथक प्रयास के बाद उनका शव बरामद किया, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया.

Rohtas Canal Drowning: नोखा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी बिरजा पासवान के 31 वर्षीय पुत्र अरविंद पासवान की नहर में डूबने से मौत हो गई. सोमवार को बक्सर लाइन नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे अरविंद का शव मंगलवार को दूसरे दिन बरामद किया गया. शव उसी स्थान के आसपास से मिला, जहां सोमवार को वह नहाने के दौरान डूबा था. शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया. घटना के बाद से ही स्थानीय ग्रामीणों और परिजन नहर में अरविंद की तलाश कर रहे थे.

एनडीआरएफ की टीम ने चलाया खोज अभियान

युवक के नहर में डूबने की सूचना मिलने के बाद नोखा प्रशासन ने खोजबीन अभियान तेज किया और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया. टीम के सदस्यों ने नहर में लगातार खोज अभियान चलाया. मंगलवार को काफी मशक्कत के बाद अरविंद का शव नहर से बरामद कर लिया गया. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. गांव में भी शोक का माहौल बन गया. परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की सूचना मिलने पर नोखा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने बताया कि अरविंद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद गांव के लोग भी शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाने में जुटे रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >