रोहतास थाना क्षेत्र के अकबरपुर-अधौरा मार्ग में होली भागवत के पास अनियंत्रित बाइक सवार गड्ढे में जाकर गिर पड़े. हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए.
राहगीरों ने पीएचसी को दी सूचना
घायल बाइक सवारों पर राहगीरों की नजर पड़ी. इसके बाद राहगीरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में इसकी सूचना दी.
एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचे दोनों घायल
सूचना मिलने के बाद बीसीएम आजाद ने एंबुलेंस भेजकर दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया.
मनीष और रोशन का हुआ उपचार
श्री आजाद ने बताया कि घायल युवकों में मनीष कुमार, 24 वर्ष और रोशन कुमार, 26 वर्ष शामिल हैं. दोनों नावाडीह ढेलाबाद गांव के निवासी हैं. दोनों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया.
ALSO READ : रोहतास में अवैध अल्ट्रासाउंड-नर्सिंग होम पर प्रशासन का एक्शन, 48 की जांच, 3 केंद्र सील
