रोहतास: देशभक्ति गीत से गूंजा मल्टीपरपज हॉल, एकल गायन में अद्वैत साह ने जीता प्रथम पुरस्कार

सासाराम के मल्टीपरपज हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लिटिल एंजेल स्कूल के अद्वैत साह ने एकल गायन में प्रथम पुरस्कार जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

Rohtas News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और एसपी रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं.

देशभक्ति गीत ने जीता दिल, अद्वैत को मिला प्रथम पुरस्कार

कार्यक्रम में हारमोनियम पर एकल गायन प्रस्तुत करते हुए लिटिल एंजेल प्ले स्कूल, फजलगंज के कक्षा चार के छात्र अद्वैत साह ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया. उनकी प्रस्तुति से पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा. शानदार गायन के लिए अद्वैत साह को एकल गायन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिल रूट स्कूल की शिविका मल्होत्रा, डीएवी पब्लिक स्कूल की रोशनी ग्रुप, केजीबीवी चेनारी के प्रति ग्रुप, शिवसागर उच्च विद्यालय की आरोही कुमारी, सीएचएस स्कूल सासाराम की शानवी जायसवाल, काराकाट केजीबीवी के खुशी ग्रुप और डेहरी उच्च विद्यालय डिलिया की आयुषी ग्रुप ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया.

इसके अलावा अकोढ़ीगोला उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर के अंशुमन कुमार, सासाराम के शेरशाह कॉलेज की सलोनी सिंह, शेरशाह सूरी इंटर स्कूल के ऋतिक कुमार, सीएचएस स्कूल सासाराम के यश राज ग्रुप, राजकीय दुर्गा गंगा उच्च विद्यालय चेनारी के आदर्श राज ग्रुप, संझौली प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की प्रियदर्शनी कुमारी, मोकर के डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय की नेहा ग्रुप और स्थापित कलाकार पूजा कुमारी ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं.

डीएम ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की

कार्यक्रम के दौरान सासाराम एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, जिला खेल पदाधिकारी विनय प्रताप, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आशीष रंजन और कला संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

समापन के दौरान जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि रोहतास की सांस्कृतिक विरासत काफी समृद्ध है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना की.

सभी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. निर्णायक मंडल में सचिन कुमार, पंकज आनंद और योगेंद्र कुमार शामिल रहे. अधिकारियों ने बच्चों को आगे भी अपनी प्रतिभा को निखारने और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >