रोहतास: बिक्रमगंज में AISA का आंदोलन को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस निगरानी में शांतिपूर्ण रहा प्रदर्शन

बिक्रमगंज अनुमंडल प्रशासन AISA के आंदोलन के लिए पूरी तरह अलर्ट रहा. सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था की गई और तेंदुनी चौक पर विशेष निगरानी रखी गई. दोपहर में आंदोलनकारियों के पहुंचने पर पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा.

Rohtas News : आइसा के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर शनिवार को बिक्रमगंज अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा. आंदोलनकारियों के तेंदुनी चौक पहुंचने से करीब चार घंटे पहले ही सुबह आठ बजे अनुमंडल प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन पहुंच गई. वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद अधिकारियों ने तेंदुनी चौक पर मोर्चा संभाल लिया.

यातायात प्रभावित न हो, इसलिए पहले से की गई तैयारी. सड़क किनारे हटाए गए वाहन

प्रशासन ने तेंदुनी चौक पर अभियान चलाकर ऑटो, ठेला, खोमचा और सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया, ताकि यातायात बाधित न हो और किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई.

दोपहर में पहुंचे आंदोलनकारी. पुलिस निगरानी में शांतिपूर्ण रहा प्रदर्शन

दोपहर करीब 12 बजे आइसा के बैनर तले आंदोलनकारी तेंदुनी चौक पहुंचे. पहले से तैनात पुलिस बल, दंडाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन आंदोलनकारियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रहा. करीब एक बजे प्रदर्शन समाप्त होने के बाद स्थिति सामान्य कर दी गई.

कई दिनों की रणनीति आई काम. अधिकारियों ने बनाई थी विस्तृत कार्ययोजना

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कई दिनों पहले से तैयारी की गई थी. अनुमंडलाधिकारी दिलीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह, डीसीएलआर संतोष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील गौतम समेत संबंधित अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और विधि-व्यवस्था को लेकर कई दौर की बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की थी.

बेहतर समन्वय से बनी रही व्यवस्था. कानून-व्यवस्था पर नहीं पड़ा असर

प्रशासन की समयबद्ध कार्रवाई और विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय के कारण पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. प्रदर्शन के दौरान शहर की कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >