मारपीट के आरोप में आरोपित गिरफ्तार
भानस थाना पुलिस ने बुधवार को देर शाम मारपीट के मामले पुलिस ने की कार्रवाई
By ANURAG SHARAN |
November 13, 2025 3:53 PM
दिनारा.
भानस थाना पुलिस ने बुधवार को देर शाम मारपीट के मामले एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया. भानस थानाध्यक्ष विजय बैठा ने बताया कि थाना कांड संख्या 44/25 मारपीट के मामले में थाना क्षेत्र के घुरकी निवासी भरत पासवान के पुत्र संजय पासवान को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में उसी गांव के उर्मिला कुंअर के पति स्व यदु पासवान के आवेदन पर कुल 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बाकि फरार सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 6, 2025 5:14 PM
December 6, 2025 5:09 PM
December 6, 2025 4:45 PM
December 6, 2025 3:59 PM
December 6, 2025 3:55 PM
December 6, 2025 3:37 PM
December 6, 2025 3:22 PM
December 5, 2025 11:07 PM
December 5, 2025 11:06 PM
December 5, 2025 11:04 PM
