24 अप्रैल को बभनगावां-करपुरवा पथ में अपराधियों ने गोली मार दीपू साह की कर दी थी हत्या फोटो- 13- प्रेस वार्ता करते सदर एसडीपीओ-1 दिलिप कुमार व अन्य प्रतिनिधि, सासाराम सदर दरिगांव थाना क्षेत्र के बभनगावां-करपुरवा पथ में विगत 24 अप्रैल की देर शाम दीपू साह की गोली मारकर हुई हत्या के मामले का पुलिस ने चार दिन में ही सफल उद्भेदन कर लिया. पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके घर से दो कट्टा, नौ कारतूस व प्रयुक्त बाइक बरामद की है. इसे लेकर सदर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि बड़की करपुरवा गांव निवासी गंगा साह के पुत्र दीपू साह की बभनगावां से अपने गांव जाने के क्रम में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद मृतक की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी शुरू की गयी थी. इस क्रम में 25 अप्रैल को करपुरवा निवासी भुटानी पासवान के पुत्र राजकेश्वर पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था. एसडीपीओ ने बताया कि घटना में शामिल एक अन्य आरोपित अरविंद पासवान उर्फ गुड्डू पासवान के पुत्र प्रिंस कुमार के करगहर प्रखंड के बहेरा गांव में होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर सासाराम के करपुरवा स्थित घर से घटना में प्रयुक्त दो कट्टा, छह कारतूस (8 एमएम), तीन कारतूस (7.65 एमएम) और एक बाइक जब्त की गयी. एसडीपीओ ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही शेष अपराधियों को भी दबोच लिया जायेगा.
दीपू हत्याकांड में आरोपित दो कट्टे व नौ कारतूस के साथ गिरफ्तार, बाइक जब्त
सदर दरिगांव थाना क्षेत्र के बभनगावां-करपुरवा पथ में विगत 24 अप्रैल की देर शाम दीपू साह की गोली मारकर हुई हत्या के मामले का पुलिस ने चार दिन में ही सफल उद्भेदन कर लिया

दीपू हत्याकांड में आरोपित दो कट्टे व नौ कारतूस के साथ गिरफ्तार, बाइक जब्त