रोहतास के ABR कॉलेज में इंडक्शन मीट, प्राचार्य ने कहा- 75% उपस्थिति और नियमित पढ़ाई ही सफलता की कुंजी

एबीआर कॉलेज सासाराम के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह ने छात्रों को नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ शैक्षणिक विकास पर जोर देने की सलाह दी है.

Rohtas news : अवधूत भगवान राम महाविद्यालय (एबीआर कॉलेज), सासाराम में शनिवार को स्नातक कला संकाय के प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट एवं शिक्षक-छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से महाविद्यालयीन जीवन का अधिकतम लाभ उठाने और अपनी शैक्षणिक व कौशल संबंधी क्षमताओं का निरंतर विकास करने का आह्वान किया.

75 प्रतिशत उपस्थिति और समय पर असाइनमेंट पर जोर. आंतरिक परीक्षा की तैयारी की दी सलाह

प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि नियमित अध्ययन, कक्षाओं में 75 प्रतिशत उपस्थिति और शिक्षकों के मार्गदर्शन में की गई तैयारी ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने छात्र-छात्राओं को आगामी आंतरिक परीक्षा की बेहतर तैयारी करने, नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने तथा विषयवार असाइनमेंट समय पर पूरा करने की सलाह दी.

कॉलेज जीवन केवल डिग्री नहीं, व्यक्तित्व निर्माण का अवसर. शिक्षकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास का भी महत्वपूर्ण अवसर है. कार्यक्रम के दौरान अनिल कुमार सिंह, डॉ. देवमुनी कुमारी, बबन सिंह, डॉ. रिंकी सिंह, रजनीश कुमार सिंह, डॉ. शशांक शेखर, डॉ. रेनू बाला, डॉ. मधु ज्योति, सुगंधा कुमारी और प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा कौशल विकास से जुड़े उपयोगी सुझाव दिए.

छात्रा ने उठाया अनुशासन का मुद्दा. विशेषज्ञों ने दूर की जिज्ञासाएं

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक एवं महिला हेल्पलाइन के कानूनी सलाहकार अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी. वहीं स्नातक प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रिंकी कुमारी ने कॉलेज में अनुशासन व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया, जिसका मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह ने विस्तार से जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया.

31 जुलाई को विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए होगी इंडक्शन मीट

कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश सिंह ने किया, जबकि परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. प्राचार्य ने बताया कि विज्ञान संकाय के प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे कॉलेज के सेमिनार कक्ष में किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >