सासाराम सदर अस्पताल में तीन माह में 462 मरीजों की सर्जरी, बढ़ी सुविधाओं से मरीजों का भरोसा हुआ मजबूत

सासाराम सदर अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार के बाद तीन महीनों में 462 मरीजों की सफल सर्जरी की गई है. जानिए अस्पताल की रिपोर्ट और सर्जरी के आंकड़े.

Rohtas News: सदर अस्पताल, सासाराम के ऑपरेशन थिएटर में जून से अगस्त 2026 तक कुल 462 मरीजों की सर्जरी हुई है. इनमें 414 ऑपरेशन प्रसूति एवं स्त्री रोग से संबंधित रहे, जबकि 48 मरीजों की सामान्य सर्जरी की गयी. अस्पताल की तीन माह की तुलनात्मक रिपोर्ट में यह आंकड़ा सामने आया है. अस्पताल में सुविधाएं बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है.

जुलाई में सबसे अधिक 198 सर्जरी

सदर अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार जून में कुल 150 मरीजों की सर्जरी हुई. इनमें 144 प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा छह सामान्य सर्जरी शामिल थीं. जुलाई में ऑपरेशन की संख्या बढ़कर 198 हो गयी. इस दौरान 163 प्रसूति एवं स्त्री रोग और 35 सामान्य सर्जरी की गयीं. अगस्त में अब तक 114 सर्जरी दर्ज की गयी हैं, जिनमें 107 प्रसूति एवं स्त्री रोग और सात सामान्य सर्जरी शामिल हैं.

248 सीजेरियन डिलीवरी हुई

प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में तीन माह के दौरान 248 सीजेरियन डिलीवरी की गयीं. इसके अलावा 92 महिला नसबंदी, 25 पीएटीएल और 49 पीपीएस की सर्जरी हुई. वहीं सामान्य सर्जरी के तहत 18 हाइड्रोसील, आठ हर्निया और 12 पुरुष नसबंदी के ऑपरेशन किये गये. इसके अलावा अपेंडिक्स, फिमोसिस, सिस्ट और नाखून निकालने जैसी सर्जरी भी की गयी हैं.

स्थानीय स्तर पर इलाज को बढ़ावा

स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी की संख्या बढ़ना अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने का संकेत है. उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के साथ ऑपरेशन से संबंधित सुविधाओं को व्यवस्थित रखने पर लगातार जोर दिया जा रहा है.

Also Read: सालों का इंतजार खत्म, 10 परिवारों को मिला अपना पक्का घर; चाबी हाथ में आते ही छलकी खुशी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >