रोहतास: करियावां बाल यज्ञ में भीड़ के बीच 11 संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गईं, पूछताछ के बाद कोर्ट से मिली चेतावनी

बिक्रमगंज में यज्ञ स्थल के पास से पुलिस ने 11 संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है।

Rohtas News : करियावां बाल स्थित यज्ञ स्थल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच बिक्रमगंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन से यज्ञ स्थल की ओर जाने वाले रास्ते से 11 संदिग्ध महिलाओं व युवतियों को पकड़ा. पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की नजर इन महिलाओं पर पड़ी. पूछताछ में उनके नाम-पते को लेकर पुलिस को संदेह हुआ, जिसके बाद सभी को थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की गयी.

अलग-अलग जिलों से आने की बात, पुलिस को हुआ संदेह

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान पकड़ी गयी महिलाओं ने करियावां बाल में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही. इनमें कुछ महिलाओं ने बक्सर, गाजीपुर और बलिया से आने की जानकारी दी, जबकि पूछताछ के दौरान सभी के लोकल होने की बात सामने आ रही थी. इसके बाद पुलिस ने उनके संबंध में आवश्यक जानकारी जुटायी.

चोरी की आशंका में पुलिस ने की पूछताछ

थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि करियावां बाल में सदाफल देव जी महाराज की 139वीं जन्मशती के अवसर पर 5100 कुंडीय यज्ञ एवं अमृतवाणी कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण भीड़ में चोरी की घटनाओं की आशंका बनी रहती है. इसी को देखते हुए पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध महिलाओं को रोककर पूछताछ की गयी.

किसी चोरी की घटना में संलिप्तता की पुष्टि नहीं

थानाध्यक्ष ने बताया कि मेला, धार्मिक आयोजन और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं के गिरोह द्वारा चेन अथवा अन्य आभूषण काटने की शिकायतें मिलती रहती हैं. हालांकि पकड़ी गयी 11 महिलाओं के किसी चोरी की घटना में शामिल होने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है.

कोर्ट की चेतावनी के बाद सभी को छोड़ा

पुलिस ने सभी 11 महिलाओं के विरुद्ध 128 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें अनुमंडलीय न्यायालय भेजा. न्यायालय की ओर से चेतावनी देने के बाद सभी महिलाओं को छोड़ दिया गया.

लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को लेकर सुरक्षा बढ़ी

करियावां बाल में धार्मिक आयोजन के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है. पुलिस ने श्रद्धालुओं से मोबाइल, पर्स, नकदी और सोने-चांदी के आभूषण सुरक्षित रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है.

यज्ञ स्थल से पकड़ी गई संदिग्ध महिलाओं की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष चंद्रकांत

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >